पत्नी ने की पति की टांगी मारकर हत्या, बोली – शक करता था इसलिए जान से मार दिया उसे, आरोपी पत्नी गिरफ्तार।

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पत्नी ने पति की टांगी से मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद मृतक के पिता ने झिलमिली थाने में हत्या की जानकारी दी। लेकिन तब तक उनकी बहू घर से गायब हो गई थी। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचती है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा देती है। इतना ही नहीं कुछ ही घंटों में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जाता है। 

बता दें, पुलिस की टीम ने जब आरोपी पत्नी को खोजने की कोशिश की तो कोरिया जिला के बैकुंठपुर के पास मिली और पूछताछ में पता चला कि, हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और दिसंबर में उसके घर में आई उससे शादी भी की, लेकिन वो मुझपर शक करता था और हमेशा इस बात को लेकर झगड़े होते थे। जिस दिन हत्या की, उस दिन भी हम दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद वो सो गया और मैंने मौका देखकर टांगी से उसके गर्दन पर वार कर दिया और उसे जान से मार दिया।