बड़ी मशक्कत से फिल्म “हमारे बारह” का रास्ता साफ़, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी राहत और कहा….।

नई दिल्ली-मुंबई (महाराष्ट्र) : “हमारे बारह” का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को इस्लाम विरोधी बताया गया और इसके मेकर्स को जान से मारने की धमकी भी मिली,साथ ही फिल्म को सेंसर बोर्ड में भी पास होने से रोका गया, जैसे – तैसे फिल्म सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद फिल्म को फिर कोर्ट में भी घसीटा गया। अब विवादों में घिरी अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ के लिए राहत भरी खबर आई है। फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को बॉम्बे हाई कोर्ट ने हटा दिया है। इसके साथ ही ‘हमारे बारह’ को महिलाओं का उत्थान करने वाली फिल्म बताया है। “हमारे बारह” फिल्म 14 जून को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ठीक एक दिन पहले कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगा दी थी। वहीं, अब फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी गई है।

“हमारे बारह” को मिली रिलीज की अनुमति :

‘हमारे बारह’ के ट्रेलर रिलीज से ही यह फिल्म विवादों में घिर गई थी। फिल्म पर आरोप लगे थे कि ये इस्लाम धर्म और शादीशुदा मुस्लिम महिलाओं का अपमान करती है। मामला जब बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंचा, तो ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर रोक लगी, लेकिन सुनवाई चल रही थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को ही सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। वहीं, बुधवार को फैसला सुनाते हुए ‘हमारे बारह’ को रिलीज की अनुमति दे दी है। अब इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ़ हो गया है।

कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा :

जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की डिवीजन ने ‘हमारे बारह’ की रिलीज की अनुमति देते हुए कहा कि ये मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाती है और न ही कुरान की शिक्षाओं को लेकर कोई गलत बात करती है। न्यायालय ने कहा कि ये फिल्म, जो जनसंख्या वृद्धि के कारण के कारण जबरदस्त चर्चा का विषय हुई है, असल में महिलाओं के उत्थान के उद्देश्य से बनाई गई है। इसमें ऐसा कुछ भी विवादस्पद नहीं है जिस पर रोक लगाई जाई।

मेकर्स पर 5 लाख का जुर्माना :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

‘हमारे बारह’ अपने ट्रेलर के कारण विवाद में आई थी, जिसे कोर्ट ने भी आपत्तिजनक बताया था। फिल्म देखने के बाद बेंच ने कहा कि फिल्म से सभी आपत्तिजनक दृश्य हटा दिए गए हैं। इसके साथ ही मेकर्स पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भरने के लिए कहा गया है, क्योंकि उन्होंने अप्रमाणित सीन के साथ ‘हमारे बारह’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया था। अब इसका रास्ता साफ़ हो गया है।