ढाबे से काम कर लौट रहे फरीद की पीट-पीट हत्या करने वाले छह लोग गिरफ्तार, मामले से साम्प्रदायिक बवाल, पुलिस ने बढ़ाई गश्त।

अलीगढ़ (उ.प्र) : जिले चोर समझकर कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर पीट दिया। युवक मोहम्‍मद फरीद उर्फ औरंगजेब की इतनी पिटाई हुई कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसे घरवालों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मॉब लिंचिंग का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। मारपीट के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीँ अब तक पुलिस ने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मंगलवार रात पुराने शहर के मामू-भांजा मोहल्ले की है और मृतक की पहचान फरीद (35) के रूप में हुई है, जोकि एक ढाबे पर काम करता था।

पुलिस अधीक्षक (शहर) एम. शेखर पाठक ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के अनुसार फरीद देर रात जब ढाबे से घर लौट रहा था, तो रास्ते में भीड़ ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों का आरोप था कि फरीद चोरी करने के लिए एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फरीद को मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

मामले में युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे वह लोगों से अपनी जान बख्‍शने की गुहार लगा रहा है, लेकिन लगातार उसकी पिटाई होती रहती है। लोग लाठी और डंडों से उसकी पिटाई कर रहे होते हैं। यह घटना गांधीपार्क थाना क्षेत्र के मामू भांजा क्षेत्र की है। यहां के एक कपड़ा व्‍यापारी के बेटे रोहित से मिलने मंगलवार रात 11 बजे उसका दोस्‍त आया था। इसी दौरान फरीद नामक युवक घर के अंदर से निकलकर बाहर जाता दिखा। रोहित और उसके दोस्‍त ने शोर मचाया तो फरीद भाग निकला। थोड़ा आगे जाकर वह सड़क पर गिर गया।

अस्पताल में जमा हो गए लोग :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

उन्होंने बताया कि युवक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस मामले में अंकित वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, जय गोपाल, कमल बंसल, राहुल मित्तल और डिम्पी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं और कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने बढ़ाई गश्त :

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग रेलवे रोड के पास पुराने शहर में कुछ स्थानों पर जमा हो गए और क्षेत्र में कुछ दुकानें बंद रहीं। हालात को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। उधर, शहर की विधायक मुक्ता वार्ष्णेय के नेतृत्व में भाजपा के कई प्रमुख नेता रेलवे रोड के पास धरने पर बैठ गए हैं और मांग कर रहे हैं कि मनगढ़ंत सबूतों के आधार पर ‘निर्दोष लोगों को गिरफ्तार न किया जाए।’ प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) पाठक ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जा रहा है और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही गिरफ्तारियां की जा रही हैं। पुराने शहर के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई हैं। दोनों संप्रदाय एक – दूसरे के आमने – सामने आ गये है, घटना के बाद साम्प्रदायिक माहौल ख़राब हो गया है, जिसको लेकर प्रशासन एहतियात बरत रहा है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/