रायपुर : पिछले कुछ समय से रायपुर के पॉश कालोनी और क्षेत्रों में एक युवक रोज बाईक से पहुँचता था और महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की करता था, जिससे महिलायें एवम् युवतियां परेशान रहती थी। वह खासकर रात में वॉक के लिए निकली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनचले की हरकतों से रायपुर की महिलाएं और युवतियां परेशान थीं। परिजनों की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना की पुलिस ने मनचले युवक को दबोच लिया है।
मामला दरअसल कुछ ऐसा है कि पिछले कुछ दिनों से सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, पंडरी समेत शहर के कई क्षेत्रों से युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें लगातार आ रही थीं। जानकारी के अनुसार आदित्य हाइट्स में रहने वाला आरोपी युवक साकेत जैन वॉक करने वाली युवतियों और महिलाओं को शिकार बनाता था और उनके साथ छेड़खानी करता था। आरोपी शहर के कई क्षेत्रों में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के बाद बाईक से फरार हो जाता था। जिस कारण कई महिलायें एवम् युवतियां परेशान रहती थी।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
बीती रात भी आरोपी युवक ने शक्तिनगर क्षेत्र में वॉक कर रही महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद लोगों ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करते हुए आदित्य हाइट्स का घेराव कर दिया। विवाद बढ़ता देख सिविल लाइन थाना पुलिस छेड़छाड़ करने वाले युवक साकेत जैन को गिरफ्तार कर लिया। काफी दिनों से पुलिस को मामले की शिकायत मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की थी, वो भी तब कार्यवाही की जब मोहल्ले वालों ने सीसीटीवी फूटेज पुलिस को दिये।



