मानसून को लेकर सामने आई ताजा जानकारी, अगले 5 दिनों तक इन स्थानों में होगी झमाझम बारिश।

रायपुर : मानसून को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है, अब बस्तर संभाग के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटे तक मध्य छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। मानसून आने से पहले ही मंगलवार की शाम से ही रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को बस्तर संभाग में मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अब धीरे-धीरे बारिश बढ़ेगी वहीँ तापमान में ज्यादा कमी होने की सम्भावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार आगामी 3-4 दिनों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ और हिस्से में पहुंच सकता है। राजधानी में झमाझम बारिश किसी भी समय हो सकती है, बस्तर संभाग में बुधवार से लगातार वर्षा के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर वर्षा की गतिविधि फैलने की सम्भावना है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा की गहराई से बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में आगामी 05 दिनों तक गरज चमक के साथ वर्षा होने व अंधड चलने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs