नई दिल्ली : मोदी के 3.0 को लेकर 100 दिनों का प्लान तैयार है, अब इस पर कार्यवाही शुरू हो जायेगी, पिछले कार्यकाल में ऐसे ही सौ दिनों में 370 , राम मंदिर, के मुद्दे हल कर दिए गये और अन्य मुद्दे भी इकट्ठे ही हल कर दिये गये थे, अब फिर से भारत में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक बार फिर अजीत डोभाल को देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया गया है। पिछली बार भी कश्मीर से धारा 370 हटाने में अजित डोभाल का ही मुख्य रोल था। अब इस मामले को लेकर अब पाकिस्तान में चर्चा तेज हो गई है। ऐसा माना जाता है कि अजीत डोभाल की रणनीति कभी फेल नहीं होती है। अब पाकिस्तानियों को डर सता रहा है कि अजीत डोभाल अब क्या करने वाले हैं, क्योंकि उनका अखंड कश्मीर वाला प्लान अभी सफल नहीं हुआ है। वहीँ हाल ही में कश्मीर में रिआसी सहित चार आतंकवादी हमले भी हुये है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाया जा रहा है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अब पूरी तरह से पीओके पर फोकस कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की तरह पाकिस्तान 3.0 प्लान लॉन्च किया है। इसके लिए पूरी तरह से अजीत डोभाल की टीम लग गई है, जो कश्मीर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करेगी और पीओके के लिए काम करेगी।’ जिसको लेकर अब बारीकी से काम शुरू कर दिया गया है।
क्या कहकर लेंगे जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान के खुद के हालात ख़राब :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
पाकिस्तान के हालात काफी ख़राब है इस मामले में पाकिस्तानी युवक कह रहे है कि हमारे यहाँ एजुकेशन नहीं है, टेक्नालॉजी नहीं है, रोजगार नहीं है। जब हमारे पास कुछ है नहीं तो हम किस आधार पर किसी क्षेत्र पर कब्जा करेंगे और क्या कहकर लेंगे। युवक ने कहा कि क्या हम जम्मू कश्मीर में यूनिवर्सिटी ओपन करने वाले हैं या लोगों को रोजगार देने वाले हैं। एक अन्य पाकिस्तानी युवक ने कहा कि हमें अपने पुराने नेताओं को बदल देना चाहिए और यंग जेनरेशन को पॉलिटिक्स में लाना चाहिए। वहीँ अब POK पाकिस्तान के हाथ से निकला जायेगा।



