विश्व : नास्त्रेदमस एक फ़्रांसिसी दार्शनिक थे जिन्होंने 500 साल पहले दुनियां को लेकर भविष्यवाणियाँ की थी, जो कि अधिकतर सच हुई है, इसी को लेकर लोगों में लगतार उत्सुकता बनी रहती है। अब 2024 को लेकर बात करते है, वर्तमान समय युग परिवर्तन का समय है, नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि 2024 गंभीर मौसम की घटनाओं और वैश्विक संघर्ष का गवाह बनेगा। जिसमें युद्ध, शाही उथल-पुथल और एक नया पोप शामिल होगा। 2024 के लिए नास्त्रेदमस ने यहां तक भविष्यवाणी की है कि जलवायु संकट और भी बदतर हो जायेगा। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से लेकर मौसम परिवर्तन बड़ी ही तेज गति से हो रहा है।
नास्त्रेदमस ने कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं जो सच साबित हुई हैं। जानते हैं 2024 को लेकर नास्त्रेदमस की क्या भविष्यवाणियां हैं जो डराने वाली हैं। फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस अपनी कई बड़ी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। इनको लेकर लोगों दुनिया में हों वाली घटनाओं को लेकर उत्सुक रहते है। जर्मनी में हिटलर के उदय से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की गोली मारकर हत्या जैसी नास्त्रेदमस तई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। साल 2024 को लोकर नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां खतरनाक और डरावनी हैं। साल 2024 की उन भविष्यवाणियों के बारे में जानते है जो अगर सच हो गईं तो दुनिया पर बड़ा खतरा आ सकता है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
नास्त्रेदमस ने 2024 को प्राकृतिक आपदाओं का साल बताया है। उनके अनुसार साल 2024 में आकाश से तबाही बरस सकती है। कोई धूमकेतु धरती पर गिर सकता है और पूरी दुनिया बर्बाद हो सकती है। नास्त्रेदमस ने साल 2024 में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की थी। अब वर्तमान में गर्मी इतनी ज्यादा है कि कई जगहों से हिट वेव के कारण सैकड़ों लोगों की मरने की ख़बरें सामने आ रही है। उनके अनुसार साल 2024 में कई जगह बाढ़, तो कहीं सूखा पड़ सकता है। इस साल का बढ़ता तापमान देखकर नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा छा जाएगा। यह घटना 2022 से 2029 के बीच कभी भी होने की आशंका जताई जा रही है। वहीँ अब दुनियां के विनाश को लेकर दुनियाभर में युद्ध की आग लगातार बढ़ रही है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
नास्त्रेदमस की गई एक भविष्यवाणी का अंदाजा पूरब यानी भारत के बारे में लगाया जा रहै। इसके अनुसार हिमालय में तपस्या करने वाले साधु-संतों का आगमन होगा और उनके चमत्कारों के बारे में पूरी दुनिया में चर्चा होगी। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2024 में बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में हालात बहुत अधिक गड़बड़ हो जाएंगे। दुनिया भर में गेहूं की कमी हो सकती है। वहीँ लगातार स्थिति में इसके अनुरूप ही परिवर्तन बनता दिखाई दे रहा है।



