दर्दनाक हादसा : कार चालक ने खोया नियंत्रण दलपत सागर में घुसी कार, NMDC के तीन युवकों ने गँवाई जान।

जगदलपुर : जगदलपुर शहर के दलपत सागर मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके चलते 3 युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी। जगदलपुर शहर के दलपत सागर मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके चलते 3 युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाल युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एनएमडीसी में कार्यरत थे।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगरनार क्षेत्र स्थित एनएमडीसी में कार्यरत अनुराग मसीह (34) निवासी भिलाई, सोहैल रॉय (30) निवासी कलकत्ता व डेबी दत्त (30) निवासी रायपुर तीनों बुधवार की रात को खाना खाने के बाद कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे। धरमपुरा की ओर से घूमने के बाद सभी वापस जगदलपुर आने के लिए कार को धरमपुरा के पीछे मार्ग का सहारा लेते हुए श्रीराम मंदिर की ओर से आ रहे थे। क्योंकि रात करीब 12 बजे के बाद मार्ग पूरी तरह से सुनसान होने के कारण कार चला रहे युवक ने रफ्तार तेज कर दी। 

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इसके बाद सड़क किनारे पेड़ से कार टकराते हुए दलपत सागर में जा गिरी। आसपास के लोगों ने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियान को शुरू किया। पुलिस जवानों ने बिना सोचे समझे दलपत सागर में उतरकर गाड़ी को खोलने का प्रयास करने लगे। गाड़ी अंदर से लॉक होने के कारण कार में फंसे युवकों को निकालने में काफी कठिनाई हो रही थी।पुलिस ने हार न मानते हुए कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन का सहारा लिया। लेकिन जब तक युवक बाहर आ पाते, उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल शवों को मेकाज के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। कंपनी के लोगों से बात की जा रही है। वहीं, परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

पानी में लॉक हुआ कार का दरवाजा :

पानी में गिरने के कारण कार का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया। जिससे गाड़ी में मौजूद तीनों युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए। कार में फंसे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश : 

गाड़ी को दलपत सागर में गिरते हुए कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा।जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने कार से लोगों को निकालने की कोशिश की। इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्रेन के जरिए कार को पानी से बाहर निकाला गया। कार का दरवाजा खोलकर तीनों युवकों को बाहर निकाला, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और डिमरापाल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

कार में भिलाई पासिंग का नंबर प्लेट :

चार पहिया वाहन में लगा नंबर प्लेट छत्तीसगढ़ के भिलाई पासिंग का है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक भिलाई के हो सकते हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही शिनाख्त करने की बात कही है।