भयानक गर्मी, पानी की कमी और मौतों से जूझती दिल्ली, गलियों में फट रहे ट्रांसफार्मर, बिजली भी बंद, पानी की किल्लत और हीटवेव बना कहर।

दिल्ली : इस साल की भयानक गर्मी ने लोगों को सोचने को मजबूर कर दिया है, इन्सान का प्रकृति से खिलवाड़ अब कितना भारी पड़ रहा है, वो दिल्ली में हो रही मौतों और जगह-जगह एसी , फ्रीज फटने से समझ में आ रहा होगा। वहीँ भयानक गर्मी से सऊदी में हज यात्रा करने वाले हजारों लोग गर्मी से मौत के शिकार हो चुके है। इस बार गर्मी में आग लगने की काफी घटनायें सामने आ चुकी है। अब तजा खबर है कि पश्चिमी दिल्ली के ख्याला क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से बिजली की भारी समस्या है। एक के बाद एक बिजली के ट्रांसफार्मरों में आग लगने से क्षेत्र में बिजली गुल हो रही है।

लगातार ट्रांसफार्मर फट रहे है। 24 घंटे से भी ज्यादा समय बिजली गुल रहने के बाद कुछ घंटों के लिए बिजली आती है, लेकिन फिर से कट जाती है। बिजली की ज्यादा मांग ने भी यह समस्या खड़ी कर दी है। इस बार-बार बिजली कटने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी के इस मौसम में बिजली गुल होने से पंखे और कूलर नहीं चल पा रहे है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही हैं। लोग बार-बार बिजली विभाग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीँ दिल्ली में हीटवेव से लगभग 100 मौतों की खबर सामने आ चुकी है।

गर्मी से बेहाल लोग, सोशल मीडिया पर गुस्सा :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

बिजली की इस समस्या से परेशान लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कई लोगों ने ट्वीट कर बिजली विभाग को समस्या का समाधान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या का समाधान करने के लिए बिजली विभाग को पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलने की जरूरत है। साथ ही, बिजली की लाइनों की नियमित रूप से जांच करनी चाहिए। ट्रांसफार्मरों में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। गर्मी और बिजली की अधिक मांग के कारण शॉर्ट सर्किट हो रहा है। लगातार गलियों में ट्रांसफार्मर फटने और आग लगने से लोग भी डर के साय में जीने को मजबूर है।

बीएसईएस ने भी दिया जवाब :

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है, इसलिए विभाग को पहले से ही तैयार रहना चाहिए। यह घटना दिल्ली की बदहाल बिजली व्यवस्था की ओर इशारा करती है। बार-बार बिजली कटने की समस्या आम हो गई है। लोगों को उम्मीद है कि बिजली विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगी। वीडियो वायरल होने के बाद कई सारे लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने जब एक्स पर शिकायत की तो ट्वीट के जरिए बीएसईएस ने जवाब दिया। उन्होंने उनकी डिटेल मांगी और तुरंत कार्यवाही करने के लिए आश्वासन दिया है। वहीँ दिल्लीवासी दूसरी तरफ पानी की कमी से भी जूझ रहे है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

गर्मी से बेहाल दिल्ली के निगमबोध घाट पर बुधवार को कोरोना के बाद सबसे ज्यादा शव आए। इसकी एक वजह भीषण गर्मी बताई जा रही है। निगमबोध घाट दिल्ली का सबसे बड़ा श्मशान घाट है। यहां साधारणतया हर रोज 50 से 60 शव आते हैं लेकिन बुधवार को 142 शव आए। पिछले कुछ सालों से जून के महीने में शमशान घाट में शवों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यहाँ लगातार लोग हीटवेव के शिकार हो रहे है। उत्तर – पूर्वी क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है।