दबंगों ने थाने में चलाया DJ और जमकर किया डांस, फिर पुलिस ने लिया एक्शन, और सामने आया फिर ये मामला….।

अलीगढ़ (उ.प्र.) : किसी – किसी बात पर लोग उटपटांग हरकत कर देते है जो उनके गले की फांस बन जाती है, ऐसा ही एक मामले का अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग थाने के अंदर डीजे बजाकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन पर आरोप है कि कुछ लोग जमीनी विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे और इसी दौरान डीजे पर गाने चलाकर वहीं पर डांस करने लगे। उनकी इस हरकत से वहां खड़े लोगों में कौतुहल मच गया। दबंगों की यह हरकत वीडियो के जरिए सामने आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्यवाही की और डीजे गाड़ी को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह वीडियो दादों थाने का है, जिसे दबंगों ने डांस का अड्डा बना लिया। यह वीडियो लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट भी इस पर कर रहे हैं। वहीं पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि एक जमीन के विवाद के संबंध में सभी शख्स थाने पहुंचे थे। जमीन के मामले को लेकर उनकी यह हरकत चर्चा का विषय बन गई है।

पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों ने जिस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी उसकी जांच के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की टीम बनाई गई है। जल्द ही मामले की पड़ताल की जाएगी. वहीं शिकायत के बाद इन लोगों अशोभनीय कृत्य किया है उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेने जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने डीजे वाहन को सीज कर लिया है। वहीं जो लोग वीडियो में दिख रहे हैं उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। मामले में जाँच भी जारी है।

वीडियो में क्या है?

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थाने के परिसर में डीजे गाड़ी खड़ी हुई है, और पीछे थाना प्रभारी का कार्यालय भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान पहले शख्स गाने पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है, उसके पीछे एक और शख्स डांस करता हुआ आया है। कुल मिलाकर तीन लोग वीडियो में डांस करते हुए दिख रहे हैं और एक अन्य शख्स इनका वीडियो बना रहा है।वीडियो बनाने वाला शख्स अच्छे से डांस करने को कह रहा है। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अब इन चारों पर कार्यवाही करने की तैयारी में है।