खेल/मनोरंजन : जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। गुजरात हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है, जिसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर नई अपडेट सामने आई है। ‘महाराज’ के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हैं आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म से गुजरात उच्च न्यायालय ने रिलीज पर लगी रोक हटा दी है। पहले यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विश्व हिंदू परिषद द्वारा आपत्ति के बाद इसे टाल दिया गया था, फिल्म पर हिन्दू धर्म को लेकर अपमान जनक दृश्यों की आपत्ति को केस फाइल किया गया था। वहीं आज, 21 जून को पता चला है कि दर्शक नेटफ्लिक्स पर ‘महाराज’ को स्ट्रीम कर सकते हैं और क्लीन चिट मिली है। खबर थी की आमिर खान इस फिल्म को गुपचुप तरीके से रिलीज करने वाले थे।
गुजरात उच्च न्यायालय ने ‘महाराज’ फिल्म पर लगी रोक के आदेश को हटा दिया है। जुनैद खान और जयदीप अहलावत की पीरियड ड्रामा अब नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। YRF ने अदालत को फिल्म के लिंक और पासवर्ड दिए थे ताकि यह देखा जा सके कि यह किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाती है या नहीं। फिल्म देखने के बाद शुक्रवार, 21 जून को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को फिल्म स्ट्रीम करने की अनुमति देने का फैसला किया। बता दें कि भगवान कृष्ण और वल्लभचार्य के भक्तों ने ‘महाराज’ फिल्म पर पीटीशन फाईल की है। पीटीशन में लिखा गया है कि ये फिल्म 1862 के लाइबल महाराज केस पर आधारित है जो पब्लिक ऑर्डर पर खराब असर डालती है।
दूसरी तरफ फिल्म हमारे बारह को सीन काटने के साथ मिली अनुमति :
फिल्म हमारे बारह को भी लेकर विवाद है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हमारे बारह का ट्रेलर भी हटाया जा चुका है। फिल्म पर धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है और इसकी रिलीज को रोके जाने की मांग हो रही है। इस बीच अब फिल्म को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला सामने आ गया है। जानिए कोर्ट ने फिल्म को लेकर क्या अहम फैसला लिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने फ़िल्म ‘हमारे बारह’ में केवल 3 बदलाव किए हैं। जिसमें केवल 3 डायलॉग हैं जिन्हें म्यूट किया गया है। बाकी पूरी फिल्म वैसे ही होगी। निर्माताओं द्वारा फिल्म में कुछ बदलावों पर सहमति के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म ‘हमारे बारह’ को रिलीज करने की मंजूरी दे दी। वहीं याचिकाकर्ता कोर्ट द्वारा फिल्म में परिवर्तन किए जाने के बाद इसकी रिलीज पर आपत्ति नहीं करते हुए इस फैसले पर अपनी सहमति दिखा रहे हैं।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
याचिकाकर्ता द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल की गई याचिका मे कहा गया था कि यह फिल्म इस्लामी आस्था के खिलाफ और भारत में विवाहित मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने वाला है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स पर भी आपत्ति जताई गई थी। हालांकि इतने विवादों के बाद अब कोर्ट ने इसपर अपना फैसला सुना दिया और फाइनली फिल्म की रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है। अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर फिर दांव अटक गया है, हालाँकि अब रास्ता साफ़ हो गया है।
दोनों फिल्मों को लेकर उठी बहिष्कार की मांग :
हिन्दू धर्म के अपमान को लेकर फिल्म “महाराज” का विरोध किया जा रहा है तो वहीँ “हमारे बारह” का मुस्लिम समाज द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है, दोनों वर्ग उपरोक्त दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर बहिष्कार की मांग कर रहे है, हालाँकि दोनों फिल्मों का रास्ता साफ़ हो गया है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



