बिहार में घुसने नहीं देंगे…’, सोनाक्षी-जहीर की शादी की बताया लव जिहाद को बढ़ावा, शत्रुघ्न सिन्हा को दी गई ये नसीहत….।

पटना : शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी रचाई है। इस शादी को लेकर देशभर से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के खिलाफ बिहार में आवाज उठाई गई है। दरअसल पटना में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के खिलाफ पोस्टर्स भी देखने मिले हैं। इसमें धमकी दी गई है कि सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। पोस्टर में लव जिहाद को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है।

बॉलीवुड की फेमस सेलिब्रिटी और बिहार की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जहां एक तरफ, फिल्मी गलियारों में इस शादी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।वहीं, दूसरी ओर, बिहार में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के खिलाफ आवाज भी उठने लगी हैं। पटना में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के खिलाफ लगे पोस्टर्स भी नजर आए हैं। ये पोस्टर हिन्दू शिवभवानी सेना द्वारा लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा देता है। 

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

सोनाक्षी को बिहार में नहीं घुसने देने की चेतावनी :

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के शादी को लेकर बिहार में गहमागहमी बढ़ी है। हिंदू शिव भवानी सेना ने पोस्टर लगाकर शादी पर नाराजगी जतायी है। पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर हिंदू शिव भवानी सेना ने कहा है कि सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। पोस्टर में लिखा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा है। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदू शिव भवानी सेना ने लगाया पोस्टर :

पोस्टर में आगे लिखा गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर पुनर्विचार करें नहीं तो अपने बेटे लव और कुश के साथ-साथ घर का नाम ‘रामायण’ भी बदल दें। सोनाक्षी सिन्हा को हिन्दू शिवभवानी सेना बिहार में घुसने नहीं देगी।बता दें कि पोस्टर में लव कुमार सिंह ‘रुद्र’ के नाम का भी जिक्र किया गया है, जो हिन्दू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताए जाते हैं। चर्चित एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने 23 जून को जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की। वह लंबे समय से जहीर के साथ रिलेशनशिप में थीं। शादी के बाद लैविश रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया, जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।