बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 24 घंटे में इन क्षेत्रों में होगी भारी बारिश….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है, अब पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की स्थिति बनने लगी है। 24 घंटे के अंदर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं। बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जून से पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश होने लगेगी। पूरे राज्य में अब बारिश के बादल छा गये है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34℃ और न्यूनतम तापमान 24℃ बने रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। इस साल मानसून बस्तर में दो दिन देर से पहुंचा। 8 जून को सुकमा में दाखिल होने के बाद मानसून 23 जून को उत्तरी हिस्से से आगे बढ़ गया। अब मानसून राजधानी सहित आधे से ज्यादा राज्य में फ़ैल गया है।

 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा :

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में राज्य में गरज चमक के साथ आंधी चलने और कहीं-कहीं जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। आने वाले दो दिन में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में फ़ैल जायेगा। फिलहाल कई जगहों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह बूंदाबांदी और कई जगह भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

प्रवेश के बाद धीमा रहा मानसून :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून की एंट्री के बाद मानसून की गतिविधियां काफी कमजोर ही रहीं। यही वजह थी कि दक्षिण-पश्चिम हवा राज्य में आगे नहीं बढ़ पा रही थी। कल सुबह राजधानी में आधे – पौन घंटे तक बारिश हुई है। मानसून ने दक्षिण से उत्तर छत्तीसगढ़ तक का सफर 16 दिन में पूरा किया। सुकमा से रायपुर तक मानसून को 12 दिन लग गए. हालांकि, रायपुर से कोरिया-सूरजपुर तक मानसून को सिर्फ चार दिन ही लगे। रायपुर पहुंचने के बाद से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब आने वाले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी दी गई है।