मुस्लिम महिला ने किया भाजपा का प्रचार तो पति ने दिया तीन तलाक, फिर हुआ ऐसा….।

छिंदवाड़ा (म.प्र.) : जिले से तीन तलाक का एक अनूठा मामला सामने आया है। मामले में पता चला है कि महिला के पति ने उसे सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया है कि लोकसभा चुनाव में उसने भाजपा की सदस्यता लेकर प्रचार किया था। साथ ही भाजपा को ही वोट भी किया गया है। यह पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसके बाद पति ने गुस्से में महिला को तीन तलाक दे दिया है। महिला ने इसके बाद पुलिस में शिकायत की है।

सामने आया है ये मामला :

कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी के मुताबिक रॉयल चौक की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अब्दुल आशिफ मंसूरी से हुई थी। महिला की शादी के बाद से शुरू में तो पति ने उसे अच्छे से रखा लेकिन बाद में उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किए जाने लगा। दहेज के साथ-साथ लगातार उसका पति उसे मायके भेजने की धमकी देकर मारपीट कर रहा था। वहीं, महिला ने बताया कि उसका पति अपने मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था। लगातार उसका पति प्रताड़ित भी करता था, वहीँ उसके हावभाव से यही लगता था कि वो तलाक देकर पीछा भी छुड़ाना चाहता है।

पुलिस ने केस दर्ज किया :

महिला ने बताया कि उसके पति अब्दुल आशिफ मंसूरी ने उसके साथ मारपीट करके अब तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल आशिफ मंसूरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धारा 498 ए, 294, 34, दहेज अधिनियम की धारा 3/4 और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार का संरक्षण) अधिनियम की धारा 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसको लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

भाजपा ज्वाइन करने से हुआ नाराज :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

हालाँकि महिला ने उपरोक्त कई समस्यायें बताई, लेकिन कोतवाली टीआई ने बताया कि महिला ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सदस्यता ली थी। यह बात उसके पति को नागवार गुजरी। साथ ही पति, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। भाजपा में शामिल होने की बात कहर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। मामले में मुख्य वजह यही बताई गई है। अब इस मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।