बिलासपुर : कई बार लड़कियों का बवाल मचाना हैरान कर देता है, पर आजकल सब एक बराबर है, ऐसे ही खबर के अनुसार युवतियां शराब लेने पहुंची थी आयर वहां उनका विवाद हो गया, फिर बिलासपुर में देशी शराब दुकान के बाहर युवतियों ने जमकर बवाल मचाया। मामले में दुकान के बाहर वे लाठी-डंडे से युवक की जमकर पिटाई कर रही हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना सरकण्डा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा शराब दुकान की बताई जा रही है। मामले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चिंगराजपारा शराब दुकान के बाहर युवतियों ने एक युवक की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। ना ही इस मामले की शिकायत थाने पहुँचने की खबर है। फिलहाल वीडियो की किसी ने पुष्टि नहीं की है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
यह वीडियो सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित शराब दुकान का है। इसमें युवतियां शराब दुकान के कर्मचारी से मारपीट कर रही हैं। मारपीट से घायल कर्मचारी मोबाइल पर अपने साथियों को घटना की जानकारी देते हुए भी दिखाई दे रहा है। इधर वीडियो में पथराव करते हुए भी कुछ लाेग दिखाई दे रहे हैं। इधर पुलिस के अधिकारी वायरल वीडियो की जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। साथ ही इस तरह की घटना की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। अभी तक इसमें कोई शिकायत नहीं आने की बात कही गई है।



