खेलते हुए घर से बाहर निकली 2 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला, सामने आई ये हैरान करने वाली घटना….।

खरगोन (म.प्र) : कुत्तों के आतंक से हर कोई परेशान है, कई बार दिल दहलाने वाली घटनायें सामने आ जाती है, ऐसे ही खरगोन जिले में एक निर्माण स्थल पर खेल रही 2 साल की एक बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले से मौत हो गई है। इस घटना के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल है, ऐसे ही शहर के हर हिस्से में आम लोग आवारा कुत्तों से डरे हुये है, वहीँ बारिश में कुत्तों का आतंक भी बढ़ जाता है। मामले को लेकर कोतवाली थाने के प्रभारी बी एल मंडलोई ने बताया कि यह घटना मंगरूल रोड पर सोमवार रात घटी। उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता संजय उस निर्माण स्थल पर सुरक्षागार्ड की नौकरी करता है और वहीं अपने परिवार के साथ रहता है।

मासूम को घसीटते हुए 100-150 मीटर दूर ले गए आवारा कुत्ते :

सोमवार की रात संजय खाना बना रहा था और उसकी पत्नी सपना नहा रही थी, तभी उनकी दो साल की बेटी रानी खेलते-खेलते बाहर चली गई। इस दौरान कुछ आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए 100-150 मीटर दूर ले गए। बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। मासूम की चीख-पुकार सुनकर माता-पिता पहुंचे और कुत्तों को किसी तरह भगाया। बाद में दोनों पति-पत्नी बच्ची को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की छाती एवं कमर पर थे गहरे घाव :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने बताया कि कुत्तों के काटने के कारण बच्ची की छाती एवं कमर पर गहरे घाव थे, फलस्वरूप उसकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे पहले फरवरी माह में बड़वानी जिला मुख्यालय पर भी कुत्तों के अटैक से एक दो वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई थी।