कच्छ (गुजरात) : जिले में भद्रेश्वर के राध बंदर पर के तट के किनारे युवकों को रील बनाना भारी पड़ गया। यहां पर कुछ युवक थार के साथ रील बनाने पहुंचे। हालांकि रील बनाने के दौरान उनकी कार समुद्र में फंस गई। ऐसी ही कई घटनायें सामने आ ही जाती है, मामले में युवकों ने रील बनाकर वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया था। ये वीडियो nizlo_47 नाम की आईडी से पोस्ट की गई थी। वहीं पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने भी दोनों ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आई और उनके ऊपर कार्यवाही की।
समुद्र में रील बनाने गए थे युवक :
दरअसल, मुंदरा में भद्रेश्वर के पास राध बंदर में तट के किनारे दो थार पर स्टंट करना युवाओं के लिए मुश्किल का सबब बन गया। रील बनाने और स्टंट करने के चक्कर में दोनों कारें समुद्र के गहरे पानी में फंस गईं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी कार के पास खड़े हैं और अगल-बगल सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालांकि बाद में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया, लेकिन एक गाड़ी का इंजन फेल हो गया था। इस हरकत से बड़े हादसे को लेकर इंकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने दर्ज किया केस :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस ने दोनों ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो मुंदरा मरीन पुलिस ने घटना की जांच की। इसके बाद दोनों कारों के मालिकों के खिलाफ धारा 279, 114 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 और 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है और कानूनी कार्यवाही की गई है। ऐसे ही रील बनाने के बाद



