अगले 24 घंटों में बारिश का येलो अलर्ट, विभिन्न जगहों पर ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 25 जून के दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। कल भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई थी। अभी खंड वर्षा हो रही है। भोपालपटनम में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 37.6 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया था, इसके अलावा नारायणपुर में सबसे कम 22.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो से तीन दिन में मानसून पूरी तरह से सक्रिए हो जायेगा और प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

ऐसा रहा प्रदेश का मौसम :

मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि एक दो स्थानों पर भारी बारिश के संकेत। प्रदेश में कल से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अभी दो दिन से राजधानी में तेज धूप के साथ बादल छाये हुये है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे, जबकि गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी है। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना आज जताई गई है। 

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिये जारी किया यलो अलर्ट :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने कोरबा, जांजगीर चांपा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, धमतरी, रायगढ़ और कांकेर जिले में भी भारी बारिश का रेन फॉल यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, बालोद, बलौदा बाजार,  मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, नारायणपुर और सुकमा में सामान्य बारिश हुई ।जबकि आज भी इनमें से कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। राजधानी में अभी हल्की वर्षा की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून पूरी तरह से छाया हुआ है. कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी हो गया है तो कुछ जिलों में अभी भी मौसम ड्राई बना हुआ है. राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में भी अब बारिश की संभावना बन रही है. फिलहाल बारिश की संभावनाओं के बीच किसानों ने भी बोवनी का काम शुरू कर दिया है.