पीथमपुर(म.प्र.) : औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गैस रिफिलिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना छत्रछाया कॉलोनी में हुई। फायर ब्रिगेड के टैंकर टैंकर पानी और नगर पालिका के 10 टैंकरों के पानी के उपयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दो-तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आई है। सिलेंडर में विस्फोट के बाद पीथमपुर की छत्रछाया कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला के अनुसार मकान में अवैध रूप से टंकियों में गैस भरी जा रही थी। सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। बताया जाता है कि जिस समय गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगी तब बिल्डिंग में अधिक लोग नहीं थे। आग लगने के दौरान एकाधिक धमाके सुनाई दिए। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन दल के साथ ही थाना प्रभारी संतोष कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला के अनुसार मकान में अचानक आग लगी थी। इस पर काबू पा लिया गया।शुक्ला के अनुसार इस भवन में अवैध रूप से टंकियों में गैस भरी जा रही थी। यह अच्छा रहा कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।



