बॉलीवुड : कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल के मंडी से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. एक्ट्रेस कुछ वक्त पहले ही सांसद बनी हैं, जिसको लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं, सांसद बनने के बाद एक्ट्रेस ने वापस से अपनी फिल्मों की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है और हाल ही में कंगना ने अपनी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी (Emergency) की रिलीज डेट अनाउंस की है, जो कि इससे पहले कई बार टल चुकी हैकी आगामी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट आखिरकार पक्की हो गई है।
मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म इमरजेंसी को पहले 24 नवंबर 2023 में रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी वजह से यह थिएटर्स में नहीं जा पाई। बाद में फिल्म की रिलीज डेट 7 महीने आगे बढ़ा दी गई और इसे 14 जून 2024 को थिएटर्स में लाना था। मगर कंगना रनौत की चुनावी यात्रा के चलते इसे भी पोस्टपोन कर दिया गया।
इमरजेंसी से कंगना रनौत का नया लुक आउट :
कंगना रनौत की लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आखिरकार अब इमरजेंसी मूवी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। 25 जून को एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना ने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर बता दिया है कि मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। पोस्टर में अभिनेत्री, इंदिरा गांधी के लुक में ढली हुई दिख रही हैं।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इस दिन रिलीज होगी इमरजेंसी :
इस पोस्टर के साथ कंगना रनौत ने बताया कि फिल्म इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत। 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में कंगना रनौत की इमरजेंसी की घोषणा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरण की विस्फोटक गाथा।”
फैंस हुए खुश :
कंगना के इस पोस्टर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- कंगना शेरनी। वहीं दूसरे ने लिखा- 5वें नेशनल अवॉर्ड की तैयारी है। एक ने लिखा-ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए।इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक भी कर दिया है।बता दें कंगना रनौत ने 2021 में इमरजेंसी की घोषणा की और बाद में साफ किया कि भले ही इमरजेंसी एक राजनीतिक ड्रामा है, लेकिन यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। कंगना ना सिर्फ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी बल्कि उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। इमरजेंसी में कंगना के साथ अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।



