पलारी : सड़क पर बैठे मवेशी और लड़ाई कर रहे सांड राहगीरों के लिये मुसीबत बन रहे है। बरसात की दस्तक के साथ ही नगर पंचायत पलारी के आउटर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि नगर में भी सड़क पर घूमते मवेशियों ने शहर की मुख्य सड़कों पर जमावड़ा लगाया हैं, जिससे आए दिन में लोग किसी तरह बचकर निकल रहे, लेकिन अंधेरा होते ही सड़क हादसे भी हो रहे है। ऐसा ही मामला बलौदाबाजार जिले से सामने आया है। जहां बीती रात को एक बाईक सवार युवक ग्राम घोटिया से कौड़ीया मार्ग की ओर जा रहे थे तभी उनकी बाईक रास्ते में बैठे मवेशी से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। ऐसी ही कई दुर्घटनाओं में लोग घयल भी हो रहे है।
उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम लेखराम वर्मा पिता गणेश राम है। वह ग्राम घोटिया का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, बीती रात को लेखराम वर्मा बाईक से अपने गांव घोटिया से कौड़ीया मार्ग की ओर जा रहे थे तभी उनकी बाईक रास्ते में बैठे मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मवेशी अचानक से सड़क पर बैठे रहते है और उनमें कई बार लड़ाई भी हो जाती है।
मवेशी मालिकों पर की जाए कार्यवाही :
गीत संगीत और भजनों के लियेसब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
गौरतलब है कि, हादसे को न्योता देने वाले आवार मवेशियों की धरपकड़ नहीं हो रही है, जिससे कई लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। इससे परेशान होकर क्षेत्र के लोगों ने मांग भी की है। कि, मवेशी मालिकों की पहचान करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। जिससे सुधार हो सकता है। पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा गांव-गांव में बने गौठानों में आवारा मवेशियों को रखने और उनकी देखरेख करने का प्रावधान था। परंतु इस बार प्रशासन के पास भी ऐसा कोई आदेश नहीं आया की गांव-गांव में बने गौठानों का क्या उपयोग करना है। अब इससे सड़क पर मवेशियों की संख्या बढ़ गई है।



