शराब दुकान में बवाल मचाने वाली लड़कियों सहित नाबालिग गिरफ्त में, कुल 7 आरोपी गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

बिलासपुर : दो दिन पूर्व शराब दुकान में मारपीट करने वाली लड़कियों का सीसीटीवी फूटेज वायरल हुआ था, उस पर आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में  शराब दुकान में पथराव और तोड़फोड़ करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में चार युवती, दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। दरअसल, शराब दुकान के पास अवैध चखना सेंटर चलता था। जिसको लेकर आबकारी विभाग ने कार्यवाही की थी। इसी बात से कुछ लोग नाराज चल रहे थे। यहाँ युवतियों ने उत्पात मचाया था और शराब दुकान के कर्मचारी की पिटाई भी कर दी थी।

बता दें, कि शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट की गई थी और जमकर तोडफोड़ भी की गई थी। उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज भी देखने को मिला था। सरकंडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है और आरोपी राधिका सूर्यवशी, पिहू सूर्यवंशी, नैना सूर्यवशी, आशा ध्रुव, शुभम पटेल, हर्ष राज सूर्यवंशी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 147 148, 149, 327, 294, 506, 427 के तहत कार्यवाही जारी है। 

लाठी-डंडे से युवक की पिटाई :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मामले को लेकर एक दिन पहले बिलासपुर में देशी शराब दुकान के बाहर युवतियों ने जमकर बवाल मचाया था। दुकान के बाहर वे लाठी-डंडे से युवक की जमकर पिटाई कर रही हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। यह घटना सरकण्डा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा शराब दुकान की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चिंगराजपारा शराब दुकान के बाहर युवतियों ने एक युवक की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। अब सभी आरोपी गिरफ्त में है।