धमतरी : जिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ठगबाजी को अंजाम दिया है। ये आरोपी झाड़- फूंक से बीमारी का ईलाज करने, शराब छुड़ाने, संतान प्राप्ति, भूत- प्रेत भगाने और घर से भूत प्रेत का गड़ा हाड़ी निकालने का झांसा देकर ठगी करते थे। आरोपियों ने गांव- गांव जाकर लोगों से लाखों रुपये ठगे है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पूरन साहू बैगा, रमाकांत साहू और भीष्म कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इनको लेकर लगातार पुलिस को शिकायत मिलने की बात सामने आई है। मगरलोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2024 से बैगा पूरन साहू, रमाकांत साहू व भीष्म कुमार साहू शारीरिक इलाज, घर बंधन, भूत प्रेत भगाने और देवीय प्रकोप का भय दिखाकर छल कपट कर प्रार्थी डीहू राम साहू से 21500 रुपए ले लिए।
इसके बाद ग्रामीण डिगंबर साहू से घर बंधन व उसकी पत्नी के इलाज व भूत प्रेत निकालने के नाम पर 55,500 रुपए, ठगेश्वर साहू से शराब छोड़ने व घर बंधन घर से हड्डी निकालने के नाम पर 50000 रुपए की ठगी की है।
इसी तरह भैंसमुंडी से संजय साहू के घर बंधन और बच्चे के इलाज के नाम से 42000 रुपए, दीनू राम साहू भैसमुंडी से घर बंधन दूर करने के नाम से फोन पे व नगदी के रूप में 47000 रुपए की ठगी की है।
इसी तरह सोनबती साहू से उसके पति के शराब छुड़ाने व घर में गड़े हड्डी निकालने के नाम पर नगद 80000 रुपए, भैसमुंडी निवासी संतोषी साहू से उसके पुत्र के दिमाग में बैठे शैतान भूत प्रेत बाधा हटाने के नाम से 43500 रुपए फोन पे के माध्यम से और नगदी 50000 रुपए की ठगी की है।
ग्राम लफेंदी निवासी हेमिन साहू से भूत प्रेत बाधा हटाने, बेटा बहू की डिलीवरी के नाम से 130000 रुपये, ग्राम कंडेल निवासी रितेश साहू से उसकी पत्नी के कोख में बैठे भूत प्रेत भगाकर बच्चा दिलाने के नाम से 345000 रुपये, परमानंद साहू से शराब छुड़ाने, घर दुकान बंधन और भूत प्रेत बाधा दूर करने के नाम से 75000 रुपये ठगी की है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
घटना के मामले में मिली जानकारी के अनुसार, ये आरोपी झाड़- फूंक से बीमारी का ईलाज करने, शराब छुड़ाने, संतान प्राप्ति, भूत- प्रेत भगाने और घर से भूत प्रेत का गड़ा हाड़ी निकालने का झांसा देकर ठगी करते थे। आरोपी घर- घर जाकर लोगों से शराब छुड़ाने, संतान प्राप्ति, भूत- प्रेत भगाने और घर से भूत प्रेत का गड़ा हाड़ी निकालने की बात कहते थे। जिसके बाद आरोपी उन्हें झांसे में लेकर लाखों रूपये की ठगी लेते थे। आरोपी इतने शातिर थे कि, इन्होने पैसे लेने के लिए फोन पे, गूगल पे के माध्यम से लेते थे। लोगों ने बताया कि इन्होने कईयों को इसी तरह ठगा है। मामले में पट चला है कि इन्होने 14 ग्रामीणों से सवा 11 लाख रुपए की ठगी कर ली है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार :
इस घटना में जब लोगों को जब ठगे जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 508, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पूरन साहू, रमाकांत साहू और भीष्म कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। अब ये सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।



