जबलपुर(म.प्र.) : जबलपुर में 60 साल की बुजुर्ग महिला को उसकी बहू ने चांटे मारे और इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। महिला ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत की है और सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी पुलिस को सौंपी है। यह वीडियो फरवरी 2024 का है, जो मंगलवार को सामने आया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने मदन महल थाना क्षेत्र के टीआई प्रवीण कुमार धुर्वे को जांच के निर्देश दिए हैं।महिला सविता विश्वकर्मा (60) मदन महल थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में निवास करती हैं। उनके बेटे का नाम गौतम विश्वकर्मा है, जो एक प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और वह भी जबलपुर में ही रहती हैं। पति का दो साल पहले निधन हो चुका है।
बुजुर्ग महिला ने थाने में की शिकायत :
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बेटे गौतम विश्वकर्मा और उनकी बहू करुणा ने पिछले आठ साल से उन पर हमला किया है। उन्होंने कहा, “दोनों बहुत बार लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया है। घर की बातें घर में रही, इसलिए मैंने प्रताड़ना सही है। एक बार मुझे इतनी बुरी तरह से पीटा गया था कि मैं चलने लायक नहीं रही थी। उस समय आसपास के लोगों ने मुझे बचाया था।” वीडियो में दर्शाया गया है कि घटना के समय कैमरे बुजुर्ग महिला को बहू द्वारा चांटे मारती हैं और बाद में उसे घर से बाहर निकाला जाता है।
महिला का कहना है कि वे अक्सर बीमार रहती हैं और इसके कारण वे बार-बार डॉक्टर के पास जाने पर मजबूर हो जाती हैं। इससे उनका स्वभाव भी थोड़ा चिड़चिड़ा हो गया है। इसी बजह से उनके बेटे-बहू के बीच नाराजगी बढ़ गई थी। इस वजह से वे आजकल बार-बार मारपीट और गाली-गलौज करते थे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
सविता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जो फरवरी 2024 का है। वीडियो में दिखाया गया है कि बहू करुणा घर के बाहर सविता से पहले ही विवाद कर रही हैं। इसके बाद वे हाथापाई करते हुए कई थप्पड़ मारती हैं। इस दौरान उनके बेटे गौतम भी मौजूद रहते हैं। इसके बाद दोनों उन्हें घर से बाहर निकाल देते हैं। इसके बाद सविता अब अपनी बेटी के घर में रह रही हैं।
आज तक दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई :
मदनमहल पुलिस थाना में कई बार शिकायत की लेकिन आज तक दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला अब जबलपुर एसपी तक पहुंच गया है। इनका कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जांच के बाद आरोपित बेटे-बहू पर कार्रवाई की जाएगी।



