बिलासपुर :न्यायधानी एक बार फिर शर्मसार हो गई है। जहां दौलत के नशे में चूर एक कार वाले ने जान बूझकर सड़क पर बैठी एक छोटी बछिया पर गाड़ी चढ़ा दी। फिर भी जब हत्यारे कार वाले का मन नहीं भरा तो उसने गाड़ी रिवर्स की और फिर दुबारा उसे कुचल दिया। इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनप गया है, वहीँ कार चालक की इस हरकत से लोगों में खासी नाराजगी भी है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात गायों का एक झुंड सड़क पर खड़ा था। तभी एक कार आती है, पहले तो वह एक गाय को टक्कर मारती है। जिससे वह गाय हट जाती है, फिर वह हार्न बजाकर उन्हें भगाने के बजाय और कार से उतर कर उन्हें भगाने की बजाय वह बछिया पर ही सीधा गाड़ी चढ़ा देता है। इतने में भी जब उसका मन नहीं भरता है तो वह कार रिवर्स करता है और दुबारा चढ़ा देता है। आरोपी जब संतुष्ट हो जाता है कि, बछिया मर चुकी है, तब वह वहां से चला जाता है। इस तरह के निद्यतापूर्ण कृत्य को अंजाम देकर वह कार चालक वहां से चला जाता है।
अन्य गायों में मची अफरा – तफरी :
बछिया के मरते ही वहां मौजूद अन्य गायों में दशहत और अफरा- तफरी मच जाती है। सुबह जब लोगों ने देखा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकालकर गौ सेवकों को दे दिया। लोग दोषी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं और आरोपी गौ हत्यारे को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहें हैं। इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश पनप गया है, मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की खबर भी सामने आई है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



