भिलाई : देश में चोरी के मामले सामने आते रहे है। लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। क्योंकि चोर चोरी के इरादे से घर में तो घुस गया, लेकिन उसने चोरी तो नही की, बल्कि ऐसा कांड कर गया जो देशभर में चर्चा का विषय बन गया। खास बात तो यह है कि चोरी पढ़ा लिखा इंजीनियर है। एक बदमाश युवक ने पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने पति पत्नी को वीडियो दिखाकर पैसों की मांग की। आरोपी का कहना था कि यदि वो पैसे दे देंगे तो वो वीडियो को वायरल नहीं करेगा। आरोपी ने दंपती से एक दो नहीं बल्कि वीडियो के नाम पर 10 लाख की डिमांड रख दी। इतनी बड़ी रकम जैसे ही दंपती ने सुनी। वो आप बीती लेकर पुलिस के पास पहुंचे।पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और ब्लैकमेलर युवक को धर दबोचा। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और तीन सिम जब्त किए हैं।
खबरों के अनुसार एक चोर घर में चोरी के इरादे से घुसा था, लेकिन उसने घर में रखा कीमती सामन तो नही चुराया बल्कि उसने घर में रोमांस कर रहे पति पत्नी का वीडियो बना लिया और वीडियो के जरिए वो उन्हें ब्लैकमेल कर 10 लाख रूपये की मांग करने लगा। मामला दुर्ग के अहिवारा का है। अरोपी विनय साहू चोरी के इरादे से घर में घुसा था। उसी दौरान उसने देखा की पति पत्नी रोमांस कर रहे है। तो उसने चोरी छोड़कर पति पत्नी के रोमांस का वीडियो बना लिया और चलता बना।
आरोपी तक पहुंची पुलिस :
क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा क्षेत्र के एक दंपति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कोई अज्ञात व्यक्ति ने उनके निजी पलों की वीडियो बनाई है और उसे भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है।अज्ञात व्यक्ति उनसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। दंपति की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन लेकर एसीसीयू की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने एक संदेही को घेराबंदी करके पकड़ा।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
कैसे बना अश्लील वीडियो :
पूछताछ में संदेही ने अपना नाम विनय कुमार साहू निवासी अहिवारा बताया। आरोपी ने बताया कि वो संबंधित दंपती के घर पर दो बार चोरी करने के लिए गया था।लेकिन जब वो तीसरी बार चोरी करने गया तो पति पत्नी के निजी पलों में व्यस्त थे। जिसका वीडियो आरोपी ने बना लिया।वीडियो बन जाने के बाद आरोपी ने अनजान नंबरों से दंपती को कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड जब्त किए हैं।
वीडियो नहीं हो पाया वायरल :
आरोपी ने बताया कि वीडियो को उसने केवल दंपति को ही भेजा था ।उसे विश्वास था कि दंपति उसे रुपए दे देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस को ब्लैकमेलर तक पहुंचने में 10 दिनों का समय लग गया। दंपति के लिए यह राहत वाली बात ये है कि आरोपी ने उनका वीडियो वायरल नहीं किया।



