दुर्ग/भिलाई : जिले में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई और आसपास के लोग सहम गये पुलिस। उक्त मामले को लेकर अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भिलाई शहर के सेक्टर-सात में ग्लोब चौक के निकट मंगलवार रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों सुनील यादव (30) और आदित्य सिंह (24) को गोली मार दी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों युवक एक अन्य मित्र रमनदीप सिंह के साथ बाइक पर जा रहे थे। तभी एक अन्य दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति किसी बात को लेकर उनसे बहस करने लगे, जिसके बाद बहस काफी बढ़ गई और बदमाशों ने गोली चला दी।
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश और युवकों के बीच तीखी बहस झड़प में बदल गई और एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। इस घटना में सुनील और आदित्य के पेट में चोट लगी है। दोनों दोस्त लहूलुहान हो गए। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि इस घटना में एक युवक बच गया, उसे गोली नहीं लगी।
ये था मामला :
भिलाई शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया, “सेंट्रल एवेन्यू रोड ग्लोब चौक के पास रात करीब डेढ़ बजे विश्रामपुर निवासी आदित्य, सुनील और रमनदीप एक ही बाइक पर सवार होकर सेंट्रल एवेन्यू में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे, इसी बीच पीछे से बाईक सवार पहुंचे और उनसे उलझ गए। तीनों युवकों पर गाली देने का आरोप लगाने लगे। विवाद बढ़ने पर आदित्य और सुनील बाईक से उतर गए, तभी आरोपी अमित जोशी ने तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें आदित्य और सुनील को गोली लग गई जबकि रमन दीप बाइक आगे बढ़ा लेने के कारण बच गया।”
दोस्त लेकर पहुंचा हॉस्पिटल :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
हमले में सुरक्षित बचा रमनदीप ने दोनों घायलों को मौके से अपने साथ लेकर यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों दोस्त राज्य के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर के मूल निवासी हैं। घायल में से एक युवक सुनील सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की कार्यवाही जारी है।



