फरीदपुर/बरेली (उ.प्र) : झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही ने एक छात्रा की जिंदगी हमेशा हमेशा के लिए नरक बना दी। छात्रा के अबॉर्शन के दौरान डॉक्टरों ने उसका गर्भाशय निकाल दिया, जिससे छात्रा की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद छात्रा के परिवार वालों ने उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वह आईसीयू में एडमिट है। 21 जून को विद्यालय में योग शिविर में जाने की बात कहकर छात्रा घर से निकली थी। उसी रात पौने 9 बजे फरीदपुर के डीके अस्पताल से किसी ने कॉल करके बेटी से पिता की बात कराई। छात्रा के पिता उसकी मां के साथ अस्पताल में पहुंचे और बेटी को गांव ले गए। हालत गंभीर होने पर 22 जून को उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सामने आया ये पूरा मामला :
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है, युवक का नाम छुपाया जा रहा है। जब छात्रा को पता चला कि वो 5 महीने की प्रेग्नेंट है तो उसके बॉयफ्रेंड ने फरीदपुर के डी के अस्पताल में अबॉर्शन करवाया। लेकिन इस दौरान डॉक्टरों ने उसका गर्भाशय ही निकाल दिया जिससे वह अब कभी मां नहीं बन पायेगी। वहीं, छात्रा की हालत बिगड़ने पर इसकी सूचना जब छात्रा के परिजनों को लगी तो वह उसे दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे। लड़की के पिता ने इस मामले में गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण और कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीँ दूसरी तरफ कस्बे में अवैध अस्पतालों का सिंडीकेट और झोलाछापों के गिरोह सक्रिय हैं जो अनचाहे गर्भ के मामलों में मुंहमांगी रकम लेकर काम करते हैं। फतेहगंज पूर्वी निवासी छात्रा के साथ जानलेवा हरकत भी इसी तरह के गिरोह ने की है। अब दलाल समेत झोलाछाप व आया के पकड़े जाने से धंधे की परतें खुलने लगी हैं।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
छात्रा के प्रेमी को जब ये बात पता लगी तो उसने झोलाछाप गिरोह से संपर्क किया। वे मनमानी कीमत लेकर पर गर्भपात करने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कस्बा में मेन रोड पर स्थित सेंटर पर छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद उसको बकैनिया रोड स्थित डीके हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। अस्पताल का संचालन कर रहे इरफान ने एक महिला को बुलाया और उसे अस्पताल में छात्रा की भाभी बनाकर बैठा लिया। इरफान व उसके साथियों ने खुद ही छात्रा का गर्भपात किया। इस दौरान आरोपियों ने गर्भाशय में औजार मार दिए और हाथ डालकर भ्रूण को बाहर खींचा। बताते हैं कि इसके साथ गर्भाशय का काफी हिस्सा बाहर आ गया। छात्रा की हालत बिगड़ी तो प्रेमी फरार हो गया।
आरोपी सोनू को लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची पुलिस :
छात्रा का गर्भपात कराने वाले गिरोह के सोनू को हिरासत में लेने के बाद बुधवार शाम फरीदपुर पुलिस रेनू अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने यहीं छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराया था। केंद्र से उसे रिपोर्ट नहीं दी गई और मौखिक बता दिया गया कि वह पांच माह की गर्भवती है। वहीं, केंद्र संचालक मनोज ने पुलिस और मीडिया को सफाई दी कि उनके यहां इस प्रकार का कोई अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
फरीदपुर पुलिस ने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। बुधवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डीके अस्पताल पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। फरीदपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने झोलाछाप के बारे में सीएमओ को जानकारी दी। उन्होंने नोडल अधिकारी से भी अस्पताल पंजीकरण से संबंधित जानकारी की। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल से रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। भ्रूण हत्या करने वाले झोलाछाप एवं उसके गैंग के लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अस्पताल को सील किया जाएगा।
शहर के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने टेस्ट करने के बाद बताया कि आपकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसका तुरंत ऑपरेशन किया जायेगा। 23 जून को डॉक्टरों ने छात्रा का ऑपरेशन किया। होश में आने पर छात्रा ने डॉक्टर और मजिस्ट्रेट को बयान दर्ज कराए। छात्रा के पिता ने मंगलवार रात थाने पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, अब भी छात्रा की हालत नाजुक बनी है।
आरोपी फरार, पिता समेत तीन हिरासत में :
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा दो युवकों से बात करती थी। इनमें से एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह फरार हो गया है। पुलिस ने दूसरे युवक को हिरासत में ले लिया है। उसके मोबाईल फोन से कुछ ऐसी कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें छात्रा गर्भपात को लेकर बात कर रही है। पहले आरोपी के नहीं मिलने पर उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अन्य दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी ट्रक पर क्लीनर है।
साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ उतरे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने रोष जताया है। जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि बिना महिला डॉक्टर के छात्रा का दूसरे समुदाय के व्यक्तियों ने गर्भपात कराया गया है। यह गिरोह समुदाय विशेष की लड़कियों के सम्मान से खिलवाड़ करता है। धर्म परिवर्तन जैसे काम के लिए फंडिंग का भी आरोप लगाया। गिरोह पर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की बात कही।
फरीदपुर सीएचसी प्रभारी से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। अस्पताल के अवैध मिलने या गर्भपात की पुष्टि होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। – डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ



