इंदौर (म.प्र.) : एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। छात्रा अंजली ने शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में डीबी सिटी में मौजूद एक मल्टी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। आत्महत्या के इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक छात्रा आईपैड पर एक गेम खेलती थी और उसी में मिले टास्क के बाद उसने इस तरह से कूदकर आत्महत्या कर ली, जब यह घटना हुई तो परिजनों को इसका कारण समझ नहीं आया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है और आईपैड के लॉक खुलने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को यह जानकारी लगी कि नाबालिग अंजलि आईपैड पर एक रोब्लॉक्स नाम का गेम खेलती थी और वह यह गेम कई घंटे खेलती थी। इस गेम में अलग-अलग तरह के टास्क मिलते थे। संभवत इस गेम के दौरान ही अंजलि को भी इस तरह का टास्क मिला और उसने फिर 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने आईपैड को जब्त कर लिया है। जांच-पड़ताल में पुलिस को यह भी जानकारी हाथ लगी कि ऑनलाईन गेम के जरिए अंजलि ने 45 दोस्त बना लिए थे, जो गेम में उसके साथ ऑनलाईन जुड़े रहते थे। ऐसे ही पहले ब्लू व्हेल गेम को लेकर भी कई बच्चों ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद उस पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था।
पुलिस ने आई-पैड को किया जब्त :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
फिलहाल प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने ये जानकारी दी है, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है कि गेम में मिले टास्क के बाद उसने इस तरह का कदम उठाया। हालांकि, उस गेम में इस तरह के अलग-अलग टास्क मिलते थे, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मृतका को भी कोई टास्क मिला और उसके बाद उसने इस तरह से आत्महत्या कर ली। लसुड़िया पुलिस ने बताया कि आईपैड को जब्त कर लिया है, लेकिन उसमें अंजलि द्वारा एक लॉक लगाया गया है। लॉक को खोलने के लिए आईपैड को कंपनी सम्बंधित भेजा गया है, वहां से आने के बाद इस पूरे मामले में और भी जांच पड़ताल हो सकती है। घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि परिजनों को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिये और ऑनलाईन गेम खेलने से रोकना चाहिये।
पबजी सहित अन्य गेम खेलती थी छात्रा :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि अंजलि घंटों अपनी पूर्व की सहेलियों से बात करती थी। बता दे अंजलि अपने माता-पिता के साथ पहले विशाखापट्टनम में रहती थी। विशाखापट्टनम के जिस स्कूल में पढ़ाई करती थी वहां की सहेलियों से वह काफी जुड़ी रहती थी। वह अपनी मां का मोबाईल लेकर घंटों उन सहेलियों से बातें किया करती थी। पुलिस को कुछ चैट भी मिली है, जो विशाखापट्टनम में रहने वाली कुछ सहेलियों की है, जिसमें कई तरह के रिप्लाई अंजलि और उसकी सहेलियों के बीच में भी है।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस को जांच में यह भी जानकारी मिली है कि मृतक बच्ची पबजी सहित अन्य गेम भी खेलती थी। जानकारी के आधार पर पुलिस आने वाले दिनों में ऐसे गेमों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाएगी। पब्जी फ्री फायर जैसे खेलों में बच्चे काफी पैसे भी नुकसान कर रहे है, वहीँ दिनभर गेम खेलने से वो मानसिक विकारों से ग्रस्त भी हो रहे है, जिससे उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ रहा है।



