शत्रुघ्न सिन्हा ने लाडली सोनाक्षी की शादी पर पहली बार किया पोस्‍ट, ज़हीर इकबाल पर बरसाया प्यार, देखें video

बॉलीवुड : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली, जिसमें उनके माता-पिता को हर फंक्शन में देखा गया। शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर पहला रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है।अभिनेता ने शादी के दो वीडियो शेयर किए। पहले वीडियो में सोनाक्षी और ज़हीर सिन्हा परिवार के साथ रस्में निभाते हुए दिखाई दिए, जबकि दूसरे वीडियो में जोड़े के शादी के बंधन में बंधने से पहले सोनाक्षी की भव्य एंट्री दिखाई गई। सोनाक्षी और ज़हीर ने अपने बांद्रा स्थित घर में सिविल मैरिज की। शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसमें नवविवाहित जोड़े ने दोस्तों और परिवार के साथ पोज़ दिया। आइए दिखाते हैं।शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद बेहद खुश हैं और खुशी से भरे हुए हैं। एक्टर को लेकर कई सारी बातें हो रही थीं कि इस शादी से परिवार खुश नहीं है लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने उन सबके मुंह पर ताला लगा दिया है, जो परिवार में कलह को लेकर बातें कर रहे थे। दिग्गज एक्टर ने हाल ही में ट्विटर पर शादी से कई पल शेयर करते हुए बेटी और दामाद के लिए स्पेशल मैसेज भी लिखा है। आइए दिखाते हैं।

ट्विटर पर शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों को उनके बधाइयों के लिए धन्यवाद दिया और इसे ‘वेडिंग ऑफ द सेंचुरी’ बताया। शत्रुघ्न सिन्हा के शेयर किए गए वीडियो में से एक में सोनाक्षी और जहीर हाथ जोड़कर बैठे हैं और एक पुजारी उनके घर पर मंत्रोच्चार कर रहा है, जो शादी से ही था। एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दुल्हन को पारंपरिक रूप से लाया गया। उन्होंने बाद में शाम को मुंबई के एक लोकप्रिय रेस्तरां बास्टियन से तस्वीरें भी शेयर कीं।

शत्रुघ्न सिन्हा का सोनाक्षी की शादी पर ट्वीट :

फोटोज और वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘आभार के भाव के साथ हम अपने खास दिन पर हमारे साथ जश्न मनाने के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो आपकी गर्मजोशी, प्यार और बधाई के साथ ‘सदी की शादी’ बन गई है। हमारी प्यारी बेटी #सोनाक्षी सिन्हा #जहीरइकबाल के साथ अपने जीवन की खूबसूरत यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं।’

सोनाक्षी और जहीर की शादी :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की। कपल ने शादी के लिए आइवरी रंग के कपड़े पहने, बाद में सोनाक्षी ने गोल्डन और लाल रंग की साड़ी पहनी और जहीर ने लाल और सफेद कुर्ता चुना।

सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाईं शादी की तस्वीरें :

अपनी और जहीर की तस्वीरें शेयर करते हुए, सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘क्या दिन है!!!! हमारे सभी दोस्तों, परिवारों और टीमों का प्यार, हंसी, एकजुटता, उत्साह, गर्मजोशी, समर्थन… ऐसा लगा जैसे प्यार में डूबे दो लोगों को वही देने के लिए ब्रह्मांड एक साथ आ गया जिसकी उन्होंने हमेशा आशा की थी। हम दोनों वास्तव में एक-दूसरे को पाकर धन्य हैं और भगवान हमारी रक्षा करना बहुत पसंद करते हैं।’