नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी यूजर बेस वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है। जिस तरह का अंदेशा बीते कुछ समय था कि जल्द मोबाइल टैरिफ में इजाफा किया जा सकता है वो जियो ने सबसे पहले कर दिया है। कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बाकी कम्पनियाँ तो पहले ही मौके की फ़िराक में बैठी हुई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी टैरिफ में बढ़ोत्तरी कर देंगे। आइए जानते हैं कि आखिर जियो अपने किस प्लान में कितनी बढ़ोत्तरी की है।
25 फीसदी तक का इजाफा :
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान में 12.5 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 3 जुलाई से लागू हो जाएंगी। खास बात तो ये है कि नई दरें मौजूदा यूजर्स पर लागू नहीं होंगी। रिलायंस जियो ने ऐलान किया है कि जियो भारत और जियो फोन के यूजर्स के लिए टैरिफ में इजाफा नहीं किया गया है। रिलायंस जियो में अपने 19 प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसमें 17 प्रीपेड और 2 पोस्ट पेड हैं। खास बात तो ये है पहली बार जियो ने एयरटेल से पहले अपने टैरिफ को बढ़ाया है।
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा कि नई योजनाओं की शुरुआत उद्योग नवोन्मेषण को आगे बढ़ाने और 5जी और एआई प्रौद्योगिकी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। कंपनी के बयान के अनुसार सभी दो जीबी प्रतिदिन और उससे अधिक प्लान पर अनलिमिटेड 5जी डाटा उपलब्ध होगा। अब इस बढ़ोत्तरी से आम आदमी मुसीबत में आ गया है, खासकर वो आदमी जिसने 1 से ज्यादा सिम रखे हुये है।
इस तरह से किया प्लान में इजाफा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
- रिलायंस जियो के नए टैरिफ प्लान के अनुसार पहले जो बेस टैरिफ 155 रुपए का था उसे बढ़ाकर अब 189 रुपए कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इसमें 22 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। 399 रुपए के मंथली टैरिफ की कीमत बढ़ाकर 449 रुपए कर दी गई है।
- अगर बात दो महीने के प्लान की बात करें तो 479 रुपए के प्लान को बढ़ाकर 579 रुपए कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ 533 रुपए के प्लान में इजाफा कर 629 रुपए कर दिया गया है।
- 3 महीने का प्लान पहले 395 रुपए से लेकर 999 रुपए तक का था। जिसमें बढ़ोत्तरी कर 479 रुपए से लेकर 1199 रुपए तक कर दिया गया है।
- 1559 रुपए का एनुअल प्लान अब 1899 रुपए का मिलेगा। 2999 रुपए के एनुअल प्लान को 3599 रुपए का दिया गया है।
- डाटा एड ऑन प्लान की बात करें तो जो पहले 15 रुपए से लेकर 61 रुपए तक का था उसमें इजाफा कर 19 रुपए से लेकर 69 रुपए तक कर दिया गया है।
पोस्टपेड प्लान में भी बढ़ोतरी :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
जियो ने दो पोस्टपेड प्लान में बढ़ोतरी की है। 299 रुपए के पोस्टपेड में इजाफा कर 349 रुपए का कर दिया गया है। जिसमें 30 जीबी डाटा फ्री मिलता है। वहीं दूसरी ओर 399 रुपए के पोस्टपेड प्लान में इजाफा कर 449 रुपए कर दिया गया है. इस प्लान में 75 जीबी महीने का डाटा मिलता है। जिओ में अभी रिचार्ज करवाने पर आपके पैसे बचेंगे और प्लान Que में चला जायेगा मतलब वर्तमान प्लान खत्म होने के बाद ही वो प्लान एक्टिव होगा।
एयरटेल और वीआई भी करेंगे बढ़ोत्तरी? :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
उम्मीद की जा रही है कि अगला नंबर एयरटेल और वोडफोन आइडिया का है। ये पहली बार है जब जियो ने एयरटेल से पहले टैरिफ में बढ़ोतरी की है। जियो के इजाफे के बाद एयरटेल में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उसके बाद वोडफोन आइडिया में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी स्पेक्ट्रम की बिड में शामिल हुई थी।जिसके बाद खबर आई थी कि टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं।



