टीवी एक्ट्रेस हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर, फैन्स को दिया इमोशनल मेसेज – मैं मजबूती से लड़ रही हूं….।

बॉलीवुड : टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने एक ऐसी खबर अपने फैंस को दी है जिससे उनके चाहने वाले काफी चिंतित हो उठे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। उन्होंने खुद का हौसला बढ़ाते हुए ये भी कहा कि वह इससे मजबूती से लड़ रही हैं।टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है और वो इसका इलाज करा रही हैं, उन्होंने अपने फैंस से दुआ करने की अपील की है।

चुनौती को पार करने के लिए तैयार हिना खान :

टीवी एक्ट्रेस हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर (Stage 3 Breast Cancer) का पता चला है। 36 साल की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी है। उन्होंने प्राइवेसी की मांगी है और फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह अपने परिवार के साथ इस चुनौती से पार पा लेंगी।

फैन्स से की गुज़ारिश :

हिना खान के इंस्टाग्राम स्टेटमेंट में लिखा है: ‘सभी को नमस्कार, हाल ही में फैली अफवाहों को दूर करने के लिए, मैं सभी मुझे प्यार करने वाले हर उस व्यक्ति के साथ कुछ जरूरी जानकारी साझा करना चाहती हूं। मुझे स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर बताया गया है। इस गंभीर बीमारी के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मेरा इलाज चल रहा है और मैं ठीक हूं। मैं मजबूत हूं, दृढ़ हूं और इस बीमारी को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है, और मैं इससे भी ज्यादा मजबूत होकर वापस आने के लिए हर जरूरी चीज करने के लिए तैयार हूं।”

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस मुश्किल समय में मैं आप सभी से सम्मान और प्राइवेसी की गुजारिश करती हूं। आपके प्यार, सहारे और आशीर्वाद की मैं दिल से सराहना करती हूं। आपका खुद का अनुभव, कहानियां और सकारात्मक सुझाव इस सफर में मेरे लिए बहुत मददगार होंगे। मैं अपने परिवार और अपनों के साथ मिलकर इस पर दृढ़ और सकारात्मक बनी हुई हूं। भगवान की कृपा से, मुझे विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपना प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजते रहें।