आठवीं मंजिल से महिला कूदी, सिर फटने से हुई मौके पर मौत, जाने क्या है मामला….।

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक महिला ने बोरियाखुर्द स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान 40 वर्षीय शबनम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला आरडीए कॉलोनी के एच ब्लॉक की रहने वाली थी।बताया जा रहा है कि मृतक महिला अविवाहिता थी और मानसिक रूप से बीमार थी। घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल, यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार शबनम नाम की महिला आरडीए कॉलोनी के एच ब्लॉक में रहती थी। शुक्रवार को महिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवीं मंजिल पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी। घटना में महिला की सिर फटने से मौत हो गई।

लोगों के सामने महिला ने लगाई छलांग :

बताया जा रहा है कि इस दौरान बिल्डिंग के आसपास के कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे। उन्होंने महिला को दौड़कर बिल्डिंग के ऊपर चढ़ते देखा। फिर कुछ ही मिनटों में महिला बिल्डिंग के आठवें माले पर पहुंच गई। वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसका सिर बुरी तरह फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

घरेलु विवाद में आत्महत्या का शक :

आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। इसके बाद पुलिस को शक है कि महिला ने घरेलू विवाद के बाद जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने कहा कि, महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। इसके बाद पुलिस को शक है कि, महिला ने घरेलू विवाद के बाद यहां कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि, शुरुआती जांच पड़ताल में घटना आत्महत्या की है। आसपास समेत परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आसपास के लोगों से और परिवार वालों से हो रही पूछताछ :

इस मामले को लेकर टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में घटना आत्महत्या की है। आसपास समेत परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।