कवर्धा : गौ तस्करी के मामले को लेकर गौ रक्षक समिति के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। दरअसल, गायों की लगातार तस्करी की सूचना और बढ़ते मामलों की वजह से कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए बड़ी संख्या में गौ वंश लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका वहीं जिले के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने भी कार्यकर्ताओं को कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीँ जब पुलिस प्रशासन कार्यवाही नहीं करता और गौसेवक अपने हिसाब से करते है तो यही पुलिस प्रशासन उन्हें अपराधी ठहराता है, ऐसा ही एक मामला राजधानी से लगातार चल रहा है।
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि, गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के पास लगातार तस्करी की सूचना आती है। पुलिस और प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिस गाय को हम माता कहते हैं उसे काटने के लिए ले जाया जाता है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। यही वजह है कि, आज हम खुद तहसील कार्यालय में गौ वंश लेकर आए हैं ताकि इनकी रक्षा के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए।
शिकायत के बाद भी पुलिस-प्रशासन नहीं करता कार्रवाई – कैलाश शर्मा
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाया। कैलाश शर्मा ने कहा कि, तस्करी की सूचना के बाद भी पुलिस और प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं करती यही वजह है कि आए दिन जिले में तस्करी का मामला बढ़ता जा रहा है। वहीं लावारिश गाय की देखभाल के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसके चलते गायें दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। वहीँ यदि किसी तस्कर को गौसेवक पकड़कर पीट देते है तो गौसेवकों पर कार्यवाही की गाज गिरती है।