भाजपा नेता की हत्या में हुये चौंकाने वाले खुलासे, NIA की जांच में हुई ये कार्यवाही….।

रायपुर : राज्य में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है, वहीँ छत्तीसगढ़ में NIA भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच कर रही है। जहां NIA ने शुक्रवार को आधी रात में प्रदेश के कई ठिकानों पर अपनी छापेमारी की है। एनआईए की टीम ने इस बार नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिला के सुदूर क्षेत्रों में स्थित आधा दर्जन गांवों में दबिश दी है। इस दौरान एनआईए ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये नगद जब्त किया गया है। जो कि मामले में चौंकाने वाले है।

इन स्थानों पर पड़ा छापा :

कांकेर जिले के सुदूर गांवों मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी में एनआईए ने छापा मारा है। अब तक एजेंसी ने 2 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आपको बता दें कि, एनआईए भाजपा नेता रतन दुबे की हत्‍या के मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में एनआईए ने दो दिन पहले भी बस्‍तर संभाग के कई ठिकानों पर अपनी छापेमारी की थी। NIA लगातार कार्यवाही कर रही है। नक्सलियों के निशाने पर इस समय भाजपा से जुड़े लोग है।

दो दिन पहले नारायणपुर के कई ठिकानों पर हुई थी छापेमारी :

दरसअल, बुधवार को नारायणपुर जिले में एजेंसी ने एक दर्जन से ठिकानों पर छापेमारी की थी। एनआईए के द्वारा भाकपा (माओवादी) के पूर्वी बस्तर संभाग के बयानार एरिया कमेटी के विभिन्न संदिग्धों और नक्सल समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई करते हुए तोयनार, कौशलनार, बडेनहोद, धौड़ाई और कोंगेरा गांवों में 12 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। NIA ने यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लालू कोर्राम के घर और यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शिवानंद नाग के घर दबिश दी गई थी। छापेमारी के बाद कुछ कांग्रेस समर्पित सरपंचों को कोतवाली थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया हैं। इस घटना में कांग्रेस के नेता पकड़ में आये है।

सुबह होते ही कांग्रेसी नेताओं के घर पहुंची थी NIA :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या को लेकर कांग्रेसी नेताओं के घर सुबह ही NIA की टीम पहुंच गई थी। पूछताछ के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। संदेही लोगों के घरों की तलाशी के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा लगाया गया था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनू नेताम ने NIA की जांच की बात को स्वीकारते हुए बताया कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर NIA कड़ी जांच और कार्यवाही कर रही है।

कई चीजें हुई बरामद :

छापेमारी के बाद NIA के प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि, छापेमारी में कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9.90 लाख रुपए नगद के साथ-साथ नक्सली विचारधारा का प्रचार करने वाले पर्चे और साहित्य भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। आपको बता दें कि, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 4 नवंबर 2023 को नारायणपुर जिले के कौशलनार क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा नेता रतन दुबे की दिनदहाड़े बाजार में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से मामले को लेकर राज्य सरकार गंभीर रही है और इस घटना में कांग्रेस से जुड़े लोगों के नाम आने के बाद घटना को लेकर राजनैतिक द्वेष की बात कही जा रही है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs