हैदराबाद (तेलंगाना) : कुत्तों के आतंक से हर कोई परेशान है, वहीँ बारिश में कुत्ते काफी आक्रामक हो जाते है, ऐसे ही हैदराबाद से एक दिल को दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। संगारेड्डी जिले के पटानचेरु में आवारा कुत्तों ने छह साल के एक लड़के पर हमला कर दिया और उसे नोच-नोचकर मार डाला। वह बच्चा उस समय एक डंप यार्ड के पास शौच कर रहा था कि तभी कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। बच्चे के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं और दोनों मजदूर हैं। बच्चे का नाम विशाल है। कुत्तों ने उसे नोच डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले हैदराबाद के मणिकोंडा में एक महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था, जब वह सुबह की सैर पर निकली थी। वहीँ रात के समय इकट्ठे कुत्तों द्वारा बड़े और युवा लोगों पर भी प्राणघातक हमलों की घटनायें सामने आई है।
12 महीने में 11 लोगों को कुत्तों ने मार डाला :
तेलंगाना में हाल के दिनों में आवारा कुत्तों के हमलों की वारदात बढ़ती जा रही है। कुत्तों के हमले में पिछले 12 महीनों में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। पाटनचेरु इंस्पेक्टर प्रवीण रेड्डी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “3-4 कुत्तों के एक झुंड ने छह साल के बच्चे विशाल पर हमला किया और उसकी गर्दन काट दी। उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं थीं।” पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 (संदिग्ध मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से कुत्तों को लेकर क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई है, आये दिन लोग डॉग बाईट के शिकार हो रहे है।
स्कूल में होने वाला था दाखिला, कुत्तों ने मार डाला :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इस्नापुर में एक निर्माण स्थल के करीब कुत्तों के झुंड ने हमला वहां किया जहां विशाल के माता-पिता काम करते हैं। वह उस समय अकेला था जब सुबह करीब साढ़े छह बजे आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। जब तक उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे, तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी। माता पिता ने बताया कि लड़के विशाल का स्कूल में दाखिला होने वाला था, वह स्कूल जाने की बात से काफी खुश था। लेकिन किसे पता था कि उसकी ऐसे मौत हो जायेगी। स अचानक हुई घटना से परिजन काफी गमगीन है, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि लड़के के माता-पिता बिहार से हैदराबाद चले आए थे और निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे, जहां उन्हें आवास उपलब्ध कराया गया था। विशाल मजदूर दंपति का छोटा बेटा था, उनका एक और बेटा है। उसका एडमिशन भी स्कूल में कराना था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



