नई दिल्ली : भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया। इससे पहले भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। ये भारत का 2013 के बाद पहला आईसीसी खिताब है। यानी 11 साल बाद भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीती है। 177 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम चूक गई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केन्सिंगटन ओवल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारकर 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। वहीं, भारतीय टीम ने 17 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। बता दें, टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। तब टीम इंडिया ने चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता था।
भारत ने जीता टी20 विश्व कप :
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
11 साल बाद टीम इंडिया ने जीती ICC ट्रॉफी :
टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। बता दें, सूखी और धीमी पिच पर पावरप्ले में 34/3 पर सिमटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जोरदार वापसी की और टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इस पारी में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 47 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने अपनी इस पारी में 1 चौका और 4 छक्के लगाए। दूसरी ओर शिवम दुबे ने भी 16 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
अक्षर पटेल ने तोड़ी स्टब्स-डिकॉक की साझेदारी :
70 रन के स्कोर पर द. अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने नौवें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। वह 21 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए डिकॉक के साथ 58 रनों की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।
जसप्रीत बुमराह ने पलट दिया पूरा मैच :
इस मैच में एक समय साउथ अफ्रीकी टीम की जीत पूरी पक्की दिख रही थी, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में सिर्फ 4 रन दिए और उसके बाद 18वें ओवर में सिर्फ 2 रन देने के साथ मार्को यान्सन का विकेट भी हासिल किया, जिससे भारतीय टीम इस मुकाबले में वापसी करने में भी कामयाब हुई, साथ यहां से अफ्रीकी टीम पर दबाब भी बन गया। 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 4 दिन दिए तो वहीं आखिरी ओवर में हार्दिक ने सिर्फ 8 रन देने के साथ टीम इंडिया को 7 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम11 टीम :
विकेट- ऋषभ पंत, क्विंटन डीकॉक (उपकप्तान)
कप्तान- रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, हेनरिक क्लासेन, एडन मार्करम
ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, मार्को यानसेन, हार्दिक पंड्या
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, केशव महाराज



