दुखद : चलती कार पर पलटा सरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत, मासूम बाल बाल बची….।

सतना(म.प्र.) : मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल, सरिया से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया। इस हादसे में कार पूरी तरह से चपटी हो गई है।वहीं कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तो वही एक मासूम बच्ची जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यह घटना शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे जिले के ऊंचेहरा थाना क्षेत्र के बायपास के पथराहटा ग्राम पास की है।

क्या है मामला :

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज शनिवार को सतना-मैहर रोड पर पथरहटा टोल नाका पर सरिया से लदा हुआ एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई टक्कर के बाद ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर ही पलट गया जिससे नवोदय विद्यालय के शिक्षक कुलदीप पिता रामगोपाल, रुचि पत्नी कुलदीप उम्र 34 साल, गोपाल पिता कुलदीप उम्र 10 साल की मौके पर ही मौत हो गई और इस हादसे में एक 6 साल की मासूम बच्ची घायल है बताया जाता है कि शिक्षक अपने परिवार के साथ अतर्रा से छत्तीसगढ़ जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को गाड़ी से बाहर निकाल लिया है और बच्ची को उचित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उचेहरा और मैहर बाईपास पथराहटा के पास सरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक कार के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन कार के अंदर सवार इतनी बुरी तरफ से फंसे थे कि उन्हें बाहर निकाल पाना मुश्किल हो गया था।

जानकारी के अनुसार, कार नंबर UP 95 H 3530 मैहर की तरफ से सतना की ओर आ रही थी। इसी दौरान लोहे के सरिया लोड कर जा रहे एक ट्रक का पहिया निकल गया। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर कार पर पलट गया। मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग कार के अंदर फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से कार को ट्रक से अलग करवाया और उसमे फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों के बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस किया जा रहा है।