मुंबई (महाराष्ट्र) : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी अब नया नाम मिल चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह अब एकनाथ शिंदे को भी “बुलडोजर बाबा” कहा जा रहा है। उन्हें यह नया नाम अवैध ढाचों के खिलाफ कार्यवाही के कारण मिला है। इन दिनों महाराष्ट्र के उल्हासनगर में सख्त कार्यवाही जारी है। लगातार अवैध निर्माण हटाये जा रहे है, अब ये भी ऐसा है जैसे यूपी के तर्ज पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी “बुलडोजर बाबा” के नाम से जानें जाने लगे हैं। उल्हासनगर के 17 सेक्शन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फोटो के साथ बुलडोजर का फोटो लगाने की घटना ने शहर वासियों का ध्यान आकर्षित किया है। यह पोस्टर उल्हासनगर शिवसेना शहर प्रमुख भुल्लर महाराज द्वारा लगाया गया है।
छात्रों के लिए अभियान :
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जारी अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के 100 मीटर के भीतर सभी पान टपरियों और अन्य अवैध ढांचों को हटाना है। तीसरे दिन भी यह कार्यवाही जोर-शोर से जारी रही। पान टपरियों के अलावा ऑर्केस्ट्रा बार पर भी प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम छात्रों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि वे नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रह सकें। असामाजिक तत्वों का लगातार जमावड़ा बढ़ रहा है।
कार्यवाही को लेकर लोगों में मिला-जुला असर :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इस कार्यवाही का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इस कदम का स्वागत कर रहे हैं और इसे शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक मानते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के रूप में देख रहे हैं। फिर भी, प्रशासन अपने अभियान को जारी रखने और शहर को अवैध गतिविधियों से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दांपत्य जीवन छोड़कर बाबा पहले ही बन गए थे और जब उन्होंने माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की तो उनका नाम बुलडोजर बाबा पड़ गया था। यूपी में सभी माफियाओं के अंदर बुलडोजर से घर गिरने का डर है और योगी बुलडोजर बाबा हैं।



