सिवनी (म.प्र.) लगातार गौ तस्करी और गौवंश की हत्या को लेकर सांप्रदायिक माहौल लगातार ख़राब हो रहा है, ऐसे ही सिवनी से हैरान कर देने वाली दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने बीते हफ्ते 60 से ज्यादा गोवंश की हत्या करने के मामले में कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इन गोवंश को सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए मारने की साजिश रची गई थी। पकड़े गए आरोपियों में 8 लोग महाराष्ट्र के नागपुर के हैं। सामने आई ये पूरी साजिश जिसमें लगातार हिन्दू-मुस्लिम दंगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।
सामने आया ये मामला?
पुलिस ने बताया है कि कुछ ही दिनों पहले सिवनी के पिंडराई गांव के पास वैनगंगा नदी में 18 गायों के कटे हुए शव मिले थे। इसके अलावा काकरतला वन क्षेत्र में 19 और 20 जून को 28 गायों और बैलों के शव मिले थे। इस अपराध में सिवनी के स्थानीय निवासी शामिल पाए गए हैं। आरोपियों को पैसे के बदले में गौवंश को मारने का काम दिया गया था। मामले में साम्प्रदायिक माहौल ख़राब कर हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद करवाने को लेकर मामला सामने आया है।
पड़ताल में क्या पता चला?
घटना की गंभीरता को समझते हुए भोपाल में पुलिस मुख्यालय भी सक्रिय था और इस अमानवीय कृत्य में शामिल लोगों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया था। पहले इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने वाहिद खान और उसके छह साथियों को गिरफ्तार किया। जब इन से पूछताछ हुई तो वाहिद खान ने बताया कि नागपुर के इसरार अहमद ने उसे गौवंश की हत्या करने के लिए मोटी रकम दी थी।
सांप्रदायिक उन्माद भड़काना चाहते थे आरोपी :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इसरार और उसके साथी 17 जून को सिवनी पहुंचे थे और कई अन्य लोगों को भी अपने साथ मिला लिया था। जब पुलिस ने इसरार को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसने अपने साथियों की मदद से गायों को मारने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि इन पशुओं की हत्या सांप्रदायिक उन्माद भड़काने के उद्देश्य से की गई। जिससे हिन्दू और मुस्लिम के बीच दंगे भड़काये जा सकें और क्षेत्र का माहौल ख़राब किया जा सके।
मामले को लेकर सदानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए गौ हत्याएं की जा रहीं हैं, गौवंश की हत्या करने के पीछे उनका एक मात्र मकसद है, हिंदुओं को भड़काना और राज्य का माहौल खराब करना। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र पूर्वक गौवंश का वध किया जा रहा है।



