महतारी वंदन योजना : 1 जुलाई को आज आयेंगी महिलाओं के खाते में खुशियाँ, जो वंचित रह गये है उनके लिये सामने आई है ये जानकारी….।

रायपुर : महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में खुशियाँ लेकर आई है, अब फिर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय योजना की राशि आज 1 जुलाई को ट्रांसफर कर देंगे। बता दें कि सीएम साय ऐलान के मुताबिक हर माह की पहली तारीख में राशि जारी कर रहे हैं। पता होगा कि योजना के तहत सरकार पात्र हितग्राहियों के खाते में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है।

दूसरी ओर जून का महीना खत्म होते ही म​हतारियों ने पूछना शुरू कर दिया है कि महतारी वंदन योजना का पैसा कब खाते में आएगा? ऐसे में आज सीएम विष्णुदेव साय ने महतारियों की चिंता खत्म कर दी है और बता दिया है कि कब महतारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर महीने की तरह इस महीने भी महतारियों के खाते में 1 तारीख यानि एक जुलाई को उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

योजना के अंतर्गत करीब 70 लाख महिलाओं के खाते में 653 करोड़ 84 लाख रुपए अंतरित किया जाएगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिला के स्वयं के बैंक खाते में आधार लिंक और डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) सक्रिय होना अनिवार्य है।

इस बार 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना पर सरकार लगभग 600 करोड़ की राशि हस्तांतरित कर रही है। जो लोग इस योजना से वंचित हो गये है उनके लिये सरकार फिर से फॉर्म भरवायेगी, जिसको लेकर जल्द ही जानकारी सामने की उम्मीद है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs