अजमेर (राजस्थान) : गाय पर गरम पानी डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गमले और गैस सिलेंडर भी एक-दूसरे को फेंक कर मारे। लाठी-डंडे और तलवार से भी हमला कर दिया। इस विवाद में छह लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार पूर्व पार्षद का है। पूर्व पार्षद जावेद रईस ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी को छत पर खड़े होकर तलवार लहराते हुए देखा जा सकता है।
यह मामला अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा गांव के चिश्ती नगर का है। यहां गाय के बाड़े मे पालतू गाय पर गर्म पानी फेंकने के मामले में दो मुस्लिम परिवारों के बीच में भयानक झगड़ा हो गया। थाना प्रभारी रविंद्र खींची के अनुसार खानपुरा चिस्ती नगर क्षेत्र में फिरोज खान और रुस्तम नाम के दो पड़ोसी हैं, जिनमें फिरोज का परिवार पशु पालक है। फिरोज के परिवार में जावेद रईस और वाजिद हैं। आपको बता दें कि रईस पूर्व पार्षद हैं।
गाय पर गर्म पानी फेंकने से विवाद :
पूर्व पार्षद रईस अहमद ने अस्पताल में घटना की जानकारी देते हुए बताया की शाम को छोटा भाई मवेशियों का दूध निकाल रहे थे। इस दौरान पड़ोसी रुस्तम के परिवार ने छत से गर्म पानी फेंक दिया, इसमें मवेशी उछल गए। पड़ोसी को समझाने पर उन्होंने तलवार और डंडे से हमला कर दिया। घर की महिलाओं ने छत से गमले फेंके और छोटे भाई पर पत्थर से हमला कर दिया। आरोपियों ने सिलेंडर भी फेंक दिया जिससे परिवार के लोग घायल हो गए। वाजिद को काफी गंभीर चोट आई है।
दो घायलों की हालत गंभीर :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इस घटना में छह लोगों जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को परिजन जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। झगड़े की सूचना पर पहुंची रामगंज थाना पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल कराया गया। झगड़े के दौरान हमलावर सेजू खान ने अपने घर पर तलवार लहराते हुए पूर्व पार्षद रईस अहमद और उनके परिजनों को भी ललकारते हुए तलवार लहराई, जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। रामगंज थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्यवाही कर रही है। पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है, मामले में अभी तक क्या कार्यवाही हुई उसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।



