नई दिल्ली : राहुल गांधी ने सोमवार लोकसभा में कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कई ऐसी बातें कहीं जिस पर सदन के भीतर जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी का सदन के भीतर अंदाज बतौर नेता प्रतिपक्ष बदला हुआ भी दिखाई दिया, इस बार कुछ बढ़कर ही राहुल गाँधी ने कुछ ज्यादा ही बोल दिया। शायद दस वर्षों में ऐसा पहली बार होगा जब राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने हस्तक्षेप किया हो। राहुल गांधी के बयान पर कई और दूसरे मंत्रियों ने भी उन्हें टोका। बतौर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर, नीट और किसानों के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। लेकिन सबसे अधिक हंगामा राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर देखने को मिला। पहले भी राहुल गांधी के उटपटांग बयानों पर बवाल मच चुका है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। भारत अहिंसा का देश है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने कहा कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत-डराओ नहीं और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी ओर जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, हिंसा, नफरत,नफरत… आप हिंदू हो ही नहीं। राहुल गांधी के इतना कहते ही सत्ता पक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया।
नेता विपक्ष ने कहा है कि जो अपने आपको हिंदू कहते हैं वो हिंसा करते हैं। इनको मालूम नहीं है कि करोड़ों लोग अपने आप को गर्व से हिंदू कहते हैं, क्या वो सभी लोग हिंसा करते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। : अमित शाह, गृहमंत्री
नेता प्रतिपक्ष की कई बातें सत्य नहीं, गृह मंत्री ने की ये मांग :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
हंगामे के बीच राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। भाजपा पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है। ये ठेका भाजपा का नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने सदन में भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और कहा कि शंकर भगवान से सच, साहस और अहिंसा की प्रेरणा मिलती है। राहुल गांधी ने अयोध्या में भाजपा की हार का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने भाजपा को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा मुझ पर हमला किया गया। सरकार प्रधानमंत्री के आदेश पर मेरे खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज किए गए, दो साल की सजा दी गई… मुझसे 55 घंटे तक पूछताछ की गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं भाजपा और आरएसएस को बताना चाहता हूं कि हमने किन विचारों का उपयोग भारत की अवधारणा की रक्षा करने के लिए किया है। राहुल गांधी ने भाषण के अंत में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की कई बातें तथ्यात्मक और सत्य नहीं है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इन बातों का सत्यापन किया जाए। बिरला ने कहा कि सत्यापन किया जायेगा। इस प्रकार की बातों को लेकर सदन में बवाल मच गया।
अग्निवीर और किसानों की बात पर राजनाथ सिंह और शिवराज ने कही ये बात :
राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सैनिकों में भेद पैदा कर दिया गया और अग्निवीरों की मृत्यु पर उन्हें शहीद का दर्जा और एक आम सैनिक की तरह उनके परिवारों को पेंशन और सहायता राशि नहीं मिलती। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई और कहा कि नेता विपक्ष सदन में गलतबयानी कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि जान गंवाने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का प्रावधान है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
राहुल गांधी ने कहा कि सेना और अग्निवीरों को सब पता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना सेना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिमाग की उपज है। हमारी सरकार आएगी तो इसे समाप्त कर देंगे। राहुल गांधी की ओर से किसानों की बात उठाई गई उनकी ओर से एमएसपी का जिक्र किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं दिया जा रहा। जिस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने खड़े होकर राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई।
संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, ‘राहुल गांधी ने एक अच्छा स्टैंडअप कॉमेडियन एक्ट किया, क्योंकि उन्होंने हमारे सभी देवी-देवताओं को कांग्रेस का ब्रांड एंबेसडर बना दिया। भगवान शिव का आशीर्वाद कांग्रेस के हाथ में है, ये उनके बयान हैं, ये उनका भाषण था, इसलिए हम पहले ही हंस रहे थे। मुझे लगता है कि उन्हें अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।’ : कंगना रानौत (भाजपा सांसद)
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हिंदू भारत की मूल आत्मा है। हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है। गर्व है कि हम हिंदू हैं। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई, स्वयं को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहने वाली जमात के ‘शहजादे’ को यह बात भला कैसे समझ आएगी? आपको विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए राहुल जी! आपने आज एक समुदाय को नहीं, भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है।” : सीएम योगी आदित्यनाथ



