मुंबई(महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के लोनावला में भूशी बांध के पास पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के कई लोग अचानक आई बाढ़ में बह गए। इसमें से तीन लोगों का शव बरामद हो चुका है। जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं जिन्हें ढूंढने का काम जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक एक ही परिवार के 16 लोगों का ग्रुप बांध के पास घूमने आया था।भूशी बांध के पास झरने में मस्ती करते समय अचानक पानी का तेज बहाव आ गया जिसमें ये लोग बह गए। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। देखें वीडियो-
मुंबई के पास लोनावाला में छुट्टियां मना रहे एक परिवार के पांच सदस्य रविवार की दोपहर भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में बह गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे, जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोग घूमने के क्रम में झरने के पानी में उतरे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आया और सभी उसमें फिसल गए और डैम के निचले हिस्से में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे झरने में उतरने के बाद काई वाले पत्थरों पर फिसल गए होंगे और पानी की तेज धार से बह गए होंगे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को पुणे के लोनावाला इलाके में भूशी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने में एक महिला और दो बच्चे डूब गए, जिसमें 4 और 9 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना दोपहर 12:30 बजे हुई जब एक परिवार पिकनिक के लिए झरने के पास गए थे और घटना हो गई। एसपी ने कहा, “ऐसा लगता है कि वे भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर झरने में फिसल गए और जलाशय के निचले हिस्से में डूब गए।”
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
एक ही परिवार के सभी मृतक :
पुलिस ने कहा कि हडपसर क्षेत्र के अंसारी परिवार के सदस्य पिकनिक के लिए भुशी बांध गए थे। वे बांध के करीब झरने को देखने गए थे, लेकिन इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह बढ़ने पर उन्हें पता नहीं चला और वे बह गए। मृतकों में शाहिस्ता अंसारी (36), अमिमा अंसारी (13) और उमेरा अंसारी (8) के शव रविवार को ही बरामद कर लिए गए जबकि सोमवार की सुबह से अदनान अंसारी (4) और मारिया सैय्यद (9) के शव की तलाश जारी है। बता दें कि इस हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया था।



