धर्म/संस्कृति/ज्योतिष : जुलाई का पहला सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है। ये सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत योगिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, आषाढ़ अमावस्या और आषाढ़ नवरात्रि से होने वाली है। इस सप्ताह मेष, मिथुन, सिंह, धनुऔर कुंभ में धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है…..
मेष :
यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक रूप से काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस सप्ताह आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आय के नए स्तोत्र मिलेंगे। करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आपका पार्टनर अपने मन की बात कह सकता है। साथ ही वह आपसे हमेशा साथ रहने का वादा करेगा।
वृषभ :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपका मन कुछ उलझन से भरा रह सकता है। परिवार के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है। इस सप्ताह व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। सफलता के लिए आपको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
मिथुन :
इस हफ्ते मिथुन राशि वालों को कुछ पारिवारिक समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह परेशानियों भरा रहेगा। आपका कोई फैसला आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य कारणों के कारण भी आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। आपके मित्र आपका साथ छोड़ते नजर आएंगे। आपका पार्टनर से आपका विरोध कर सकता है।
कर्क :
यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते आप खुद को काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव हो सकता है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेते हैं, तो वह लाभकारी साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। आप अपने पार्टनर के साथ किसी शानदार ट्रिप पर जा सकते हैं।
सिंह :
यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आप किसी बड़े कारोबार के सदस्य बन सकते हैं। आपको अपना मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ चल रही समस्याएं खत्म होंगी।
कन्या :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी प्रकार की पारिवारिक समस्याएं सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा लॉस हो सकता है। सोच-समझ कर ही फैसला लें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। इस हफ्ते आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
तुला :
तुला राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह अच्छा नहीं रहने वाला है। परिवार में कोई सदस्य बीमार हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी भी प्रकार की धनराशि उधार न लें। करियर में सफलता इस हफ्ते प्राप्त नहीं होगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, संभल कर बात करें।
वृश्चिक :
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी कॉन्फिडेंट फील करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इस सप्ताह आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, हालांकि उस मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। करियर को लेकर चिंता सता सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।
धनु :
यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। मानसिक रूप से यह लोग खुद को काफी फ्री महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में आपको लाभ मिल सकता है। करियर की दृष्टि से देखा जाए, तो इस सप्ताह आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। मित्र आपका सहयोग करेंगे। लव लाइफ में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करें।
मकर :
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन न करें, वरना हानि हो सकती है। करियर में आपको अपनी सफलता के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। यह सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ एंजॉय करेंगे।
कुंभ :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक परेशानियों से भरा रहेगा। किसी भी प्रकार का नया काम शुरू न करें। वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। बाहर की चीजों का सेवन न करें। आपके व्यापार में आपके मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अत्यधिक खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप बदलाव कर सकते हैं। लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अपने पार्टनर पर शक ना करें।
मीन :
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी खास रहने वाला है। यह आपकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। किसी नए प्लान पर काम करना आपके लाभकारी साबित होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी यह सप्ताह आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपको सफलता के लिए अभी इंतजार करना होगा। आप इस हफ्ते अपनी लव लाइफ काफी एंजॉय करेंगे। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।



