स्वास्थ्य : ज्यादातर लोग प्लास्टिक के नुकसान से बचने के लिए प्लास्टिक कप की बजाय पेपर कप में चाय पीना पसंद करते हैं।लेकिन वे इस बात से अनजान हैं कि पेपर कप का इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।क्या आप भी पेपर कप में चाय पीते हैं, अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये सेहत के लिए गंभीर नुकसानदायक है।कैफेज या सड़क किनारे लगने वाला टी स्टॉल पर पेपर कप का इस्तेमाल होता है। बड़ी संख्या में लोग इन कप में चाय पीते हैं। लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि इसका इस्तेमाल सेहत को प्रभावित करता है।आपकी यह गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। हाल ही में एक अध्ययन से पता चाल कि यदि कोई व्यक्ति कागज के कप में दिन में तीन बार चाय पीता है, तो उसके शरीर में प्लास्टिक के 75,000 सूक्ष्म कण चले जाते हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कागज के बने एक बार इस्तेमाल करने योग्य कपों से चाय पीना सेहत के लिए कितना हानिकारक है।
पेपर कप में चाय पीना क्यों है खतरनाक :
ज्यादातर लोग प्लास्टिक के नुकसान से बचने के लिए प्लास्टिक कप की बजाय पेपर कप में चाय पीना पसंद करते हैं।लेकिन वे इस बात से अनजान हैं कि पेपर कप का इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। दरअसल, पेपर कप को बनाने में प्लास्टिक या मोम से कोटिंग की जाती है। जब पेपर कप में गर्म चीजें डाली जाती हैं तो इसमें मौजूद केमिकल्स पदार्थ इसमें मिल सकता है। जब इसमें चाय का सेवन करते हैं तो इसके टॉक्सिन सीधे तौर पर शरीर में जा सकते हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पेपर कप में चाय पीने के नुकसान :
1. पेपर कप में गर्म चीजों का सेवन करने से केमिकल पिघलकर पेट के अंदर जा सकता है। इससे अपच और डायरिया जेसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. पेपर कप के केमिकल्स शरीर में टॉक्सिन जमा होने की वजह भी बन सकते हैं। जिसकी वजह से शरीर में ये धीमें जहर की तरह असर कर सकती है।
3. पेपर कप में गर्म चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। यह शरीर में टॉक्सिन जमा होने और उसे गंभीर तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
4. पेपर कप में पाए जाने वाले केमिकल्स हार्मोन असंतुलन करने और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकते हैं।



