एकतरफा प्यार में दी दर्दनाक मौत : युवक ने छात्रा का गला रेता, तड़प-तड़पकर लड़की की मौत….।

जबलपुर(म.प्र.) : एकतरफा प्यार में बीच सड़क पर युवक ने छात्रा को मार डाला। दूसरे लड़के के साथ छात्रा को देखकर युवक आग बबूला हो गया। छात्रा और उसके दोस्त को कार से घूमता देखकर युवक सहन नहीं कर पाया। युवक ने कार का पीछा किया। कार से उतरते ही 16 साल की लड़के के गले में चाकू घोंप दिया। छात्रा को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना जबलपुर के ओमती इलाके की है।एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की की दर्दनाक हत्या कर दी। तड़प-तड़पकर लड़की की मौत हो गई।

क्या है मामला :
जानकारी के मुताबिक, गुफरान (21) छात्रा के ही मोहल्ले का रहने वाला है। कपड़े की दुकान में काम करता है। छात्रा से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। दोनों साथ में घूमा करते थे। इस बीच छात्रा की दोस्ती एक और लड़के से हो गई। नए दोस्त के साथ छात्रा का घूमना-फिरना गुफरान को पसंद नहीं आया। 

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

लड़की ने युवक के प्यार को किया इंकार :
गुफरान ने एक दिन छात्रा को समझाया। गुफरान ने लड़की से कहा कि वो उसे बहुत प्यार करता है, लेकिन गुफरान के प्रपोजल को ठुकरा दिया। लड़की ने कहा कि वो गुफरान से कोई मतलब नहीं रखना चाहती। इसी बात से गुफरान गुस्सा गया। गुफरान घात लगाकर छात्रा के लौटने का इंतजार कर रहा था। जब उसने छात्रा पर हमला किया तो कार में मौजूद उसका दोस्त घबराकर भाग गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया। कार भी जब्त कर ली।