रायपुर : छोटे – मोटे विवाद हत्या तक पहुँच रहे है, जिससे राजधानी के लोग दहशत में जी रहे है, ऐसे ही एक मामले में राजधानी के अवधपुरी सोनडोंगरी क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। यहाँ पता चला है कि मोहम्मद मुकीम खान अपनी से झगड़ा कर रहा था, पति-पत्नी की आपसी लड़ाई के दौरान पड़ोसी की बाल्टी में ईंट गिर जाने के विवाद पर पड़ोसियों से झगड़ा हुआ जिस पर युवक मुकीम की चाकू मारकर हत्या की दी गई। कबीर नगर थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है वहीँ दो सहायक आरोपी फरार हैं।
मामले में कबीर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनडोंगरी निवासी मोहम्मद मुकीम खान की हत्या उसके पड़ोसी अल्ताफ, बेटे आरिफ और मोहम्मद जाकीर ने की है। पुलिस ने अल्ताफ को हिरासत में ले लिया है। घटना वाले दिन मुकीम अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ के घर की बाल्टी में ईंट गिर गई। ईंट गिरने की घटना के बाद अल्ताफ, मुकीम को समझाने के लिए गया। इसी दौरान अल्ताफ की मुकीम के साथ कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी होते देख एक अन्य पड़ोसी भी उन्हें समझाने आया।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
कुछ देर बाद अल्ताफ अपने दोनों बेटों के साथ मुकीम के घर पहुंचा और चाकू से मुकीम की छाती पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकीम को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। उपचार कराने के बाद डाक्टरों के मना करने के बावजूद मुकीम अस्पताल से अपने घर चला गया, जबकि उसकी हालत गंभीर थी। घर पहुंचने के कुछ देर बाद मुकीम की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन मुकीम को पुन: अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजन गमगीन हो गये, जबकि डॉक्टरों ने बताया की मुकीम की जान बच सकती थी। चोट गंभीर थी। वहीँ मामले में अन्य दो आरोपी फरार बताये गये है।



