माँ के साथ सो रही बच्ची घर से गायब, दरवाजा भी था अंदर से बंद, तो फिर कौन उठा ले गया मासूम को, फिर तहकीकात में आया ये मामला….?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महज 24 दिन की बच्ची को घर से कोई उठाकर ले गया है यह बात जब सामने आई तो हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार यह बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। दरवाजा बंद होने से लेकर पूरा परिवार भी घर में मौजूद था। सब लोगों के होने के बावजूद आखिर यह मासूम बच्ची गायब हुई तो हुई कैसे? इस सवाल ने सबको परेशान करके रख दिया है। यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बता दें, मां को जब इस बात की खबर तब हुई, जब रात के 2 बजे वो उसे दूध पिलाने के लिए जाग गई थी। लेकिन उस वक्त उसकी बच्ची बिस्तर से गायब हो गई थी। बच्ची का जन्म किसान परिवार में हुआ था। किसान की पत्नी ने रात दो बजे के लगभग परिवार के सदस्यों को जगाकर बेटी के संबंध में पूछताछ की।

घर के आस-पास बच्ची की तलाश की गई :

परिजनों को सूचना मिलने के बाद आस-पास के जगहों पर बच्ची को खोजने की काफी कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, घर का एक दरवाजा है…जो बंद था। इसके अलावा छत का रास्ता है, तो ऐसे में सवाल उठता है कि बच्ची कैसे गायब हुई। हालांकि पुलिस इस घटना की तहकीकात में जुट गई। 

जानकारी मिली कि, किसान का परिवार और उसकी पत्नी का घर ज्यादा दूरी पर नहीं है। यानी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। महिला की तीसरी बच्ची गायब हुई है। 24 दिन की बच्ची के अलावा महिला की चार और दो साल की बेटियां है। 

गोलमोल जवाब से परेशान हो रही पुलिस :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

प्राथमिक पूछताछ में मासूम की मां ने बताया कि मकान के दरवाजों को उसने ही बंद किया था। रात करीब दो बजे जब उसे पता चला कि बच्ची गायब है तो उसने साथ सो रहे पति को जानकारी दी। इसके बाद उसने खुद ही दरवाजा खोला था। इसके बाद पुलिस की टीम ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान परिजन गोलमोल जवाब दे रहे हैं। परिजनों ने कई बार भूत-प्रेत की आशंका भी व्यक्त की। जब पुलिस ने परिजनों से लगातार पूछताछ की तब भी परिजनों ने कहा कि, यह सब भूत-प्रेत की वजह से हो सकता है। बंद कमरे से बच्ची को भूत ही गायब कर सकता है। काफी दिनों से गांव के लोग इसी वजह से दहशत में भी रहते हैं। लगातार इस तरह के बयान से पुलिस की टीम परेशान हो गई है। देर रात तक परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की जाती रही है।

पुलिस को किस पर है शक :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

गायब हुई बच्ची की मां ने कहा कि, उसने खुद कमरे का दरवाजा बंद किया था। जब बेटी गायब हुई तब भी दरवाजा अंदर से ही बंद था। जिसके बाद पुलिस को परिजनों पर ही शक हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि, तीसरी बेटी होने की वजह से परिजनों ने उसे गायब करवा दिया है। कोई ना कोई घर का सदस्य ही ये काम कर सकता है, जिसको ध्यान में रखकर पुलिस ने जांच शुरू की है।

और जांच में फिर बच्ची मिल भी गई फिर सामने आई ये खबर जिसमें जांच के दौरान नवजात बच्ची का शव कुएं में मिला है। यह पूरा मामला किरारी गांव का है। जो मस्तूरी पुलिस थाने के पास पड़ता है। बता दें, लाश मिलने के बाद मां बुरी तरह हताश हो गई है। मां तो इस बात की खबर तब हुई, जब रात के 2 बजे वो उसे दूध पिलाने के लिए जांग गई थी। अब इसकी आगे की जाँच में पुलिस लगी हुई है।