नई दिल्ली : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का मंगलवार (2 जुलाई) को 7वां दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से जुड़े धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा कर दिया। लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा, देश की जनता ने हमें चुना है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा, जनता ने हमें दुनिया के सबसे बड़े चुनाव अभियान में चुना है। मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बावजूद भी उनका घोर पराजय हुआ। पीएम मोदी जब भाषण दे रहे थे, उस समय विपक्ष ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ देर पीएम ने अपनी बात रखी, लेकिन विपक्ष ने फिर से जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। ऐसे में कुछ सेकेंड के लिए पीएम मोदी ने अपना भाषण रोक दिया और सीट पर बैठ गए।
पीएम के संबोधन के बीच विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इसपर स्पीकर ओम बिरला भड़क गए। स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को फटकार लगाई। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि आपको 90 मिनट बोलने का मौका दिया। आप इतनी बड़ी पार्टी लेकर चल रहे हो, ऐसा नहीं चलता है। पांच साल ऐसे ही नहीं चलेगा।पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक वादा किया। उन्होंने कहा- “हम 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लेकर चले हैं। हमारे तीसरे टर्म में 3 गुना स्पीड से काम करेंगे, 3 गुना शक्ति लगाएंगे, देशवासियों को 3 गुना परिणाम लाकर के देंगे।”
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
हमने सदन ने कल बचकाना हरकत देखी :
पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसे। उन्होंने कहा, “आजकल सिम्पैथी गेन करने के लिए नई ड्रामेबाजी शुरू की गई है। नया खेल खेला जा रहा है. एक किस्सा सुनाता हूं। एक बच्चा स्कूल से आया और जोर-जोर से रोने लगा। उसकी मां भी डर गई क्या हो गया।वह कहने लगा मां मुझे स्कूल में मारा गया। आज उसने मारा, इसने मारा और रोने लगा। मां ने बात पूछी तो बता नहीं रहा था। बच्चा ये नहीं बता रहा था कि उस बच्चे ने किसी बच्चे को मां की गाली दी थी, किताबें फाड़ दी थी, टीचर को चोर कहा था, किसी का टिफिन चुराकर खा गया था। हमने कल सदन में यही बचकाना हरकत देखी है। कल यहां बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था।”
99 सीटों के बहाने राहुल गांधी पर कसे तंज :
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 99 सीटें जीतने पर राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसा। उन्होंने कहा, “कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला। वह गिर गया, रोने लगा तो कोई बड़ा आकर कहता है कि देखो चींटी मर गई, चिड़िया मर गई. ऐसा कहकर बड़े बच्चे का मन बहला देते है। आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है।”
कांग्रेस को मिला विपक्ष में बैठने का जनादेश :
पीएम मोदी ने कहा, “लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए भी इस देश की जनता ने जनादेश दिया है। ये जनादेश है- वहीं बैठो। विपक्ष में ही बैठो और तर्क खत्म हो जाए तो चीखते रहो चिल्लाते रहो। कांग्रेस के इतिहास का ये पहला मौका है जब लगातार तीन बार कांग्रेस सौ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। कांग्रेस के इतिहास में ये तीसरी सबसे बड़ी हार है। तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।”प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती, जनता जनार्दन के आदेश को स्वीकार करती, आत्ममंथन करती। लेकिन ये तो शीर्षासन करने में लगे हैं। ये दिन-रात नागरिकों के मन में यह स्थापित करने में लगे हैं कि जनता ने हमें हरा दिया है। आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है और कांग्रेस के लोग, उनका इकोसिस्टम ये मन बहलाने का काम कर रहा है।”
2024 से कांग्रेस बन गई है परजीवी :
पीएम मोदी ने कहा, “मैं कांग्रेस के लोगों को कहूंगा कि जनादेश को फर्जी जीत के जश्न में मत दबाओ।फर्जी जीत के नशे में मत डुबाओ। ईमानदारी से जनादेश को समझने की कोशिश करो, उसे स्वीकार करो। मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के जो साथी दल हैं, उन्होंने इस चुनाव का विश्लेषण किया है कि नहीं किया है। ये चुनाव इन साथियों के लिए भी एक संदेश है। अब कांग्रेस पार्टी 2024 से एक परजीवी कांग्रेस के रूप में जानी जाएगी। 2024 से जो कांग्रेस है, वो परजीवी कांग्रेस है और परजीवी वो होता है जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को ही खाता है। कांग्रेस भी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसी के वोट खा जाती है और अपनी सहयोगी पार्टी की कीमत पर वो फलती-फूलती है और इसीलिए कांग्रेस, परजीवी कांग्रेस बन चुकी है।”
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
जम्मू-कश्मीर की दीवार गिरी तो सब कुछ बदल गया :
पीएम ने अपने भाषण में जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज देश का हर नागरिक जानता है कि वह कुछ भी कर सकता है। 370 ने जम्मू-कश्मीर के क्या हालात कर दिए थे? यहां संविधान को सिर पर रखकर नाचने वाले लोग वहां संविधान लागू करने से कतराते थे। लोग कहते थे- जम्मू-कश्मीर का कुछ नहीं हो सकता। जम्मू-कश्मीर की दीवार गिरी तो सबकुछ बदल गया। अब वहां लोग रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लिए आ रहे हैं।”



